Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मुंगेली में दस दिनों में ही लगाया गया 74 प्रतिशत किशोरों को टीका, राजनांदगांव में 15 से 18 वर्ष के 65 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में दस दिनों में ही लगाया गया 74 प्रतिशत किशोरों को टीका, राजनांदगांव में 15 से 18 वर्ष के 65 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण

Abhinesh Pandey January 12, 2022

प्रदेश में इस आयु वर्ग के 8.14 लाख बच्चों का टीकाकरण, रायपुर में सर्वाधिक 70 हजार से अधिक किशोरों को कोरोना से बचाव का पहला टीका

केरल में 39 प्रतिशत किशोरों को ही लगे टीके, छत्तीसगढ़ में आंकड़ा 50 प्रतिशत पहुंचा

रायपुर. 12 जनवरी 2022

कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। देश में 3 जनवरी को इस आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण की शुरूआत के बाद दसवें दिन ही राज्य ने 50 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। इस दौरान मुंगेली जिले में लक्ष्य के विरूद्ध सबसे ज्यादा 74 प्रतिशत बच्चों को टीका लगाया गया है। वहीं राजनांदगांव में कुल लक्ष्य के 65 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। धमतरी में 64 प्रतिशत तथा बेमेतरा व महासमुंद में 62-62 प्रतिशत बच्चों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है।

मुंगेली जिले में अब तक 35 हजार 910 किशोरों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया गया है। राजनांदगांव में इस आयु वर्ग के 63 हजार 352 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए धमतरी में 31 हजार 114, बेमेतरा में 34 हजार 609 और महासमुंद में 40 हजार 295 किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। प्रदेश भर में रायपुर जिले में सर्वाधिक 70 हजार 065 बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया है। रायपुर ने भी जिले के लिए निर्धारित टीकाकरण का 50 प्रतिशत लक्ष्य छू लिया है।

प्रदेश भर में अब तक आठ लाख 14 हजार 097 किशोरों को टीका लगाया जा चुका है। राज्य में इस आयु वर्ग के कुल 16 लाख 39 हजार 811 किशोरों को टीका लगाया जाना है। केरल में अभी तक 39 प्रतिशत बच्चों का ही टीकाकरण हो पाया है, जबकि छत्तीसगढ़ 50 प्रतिशत कवरेज के साथ उससे आगे निकल गया है। प्रदेश में सभी जिलों में बनाए गए टीकाकरण साइट्स में किशोर-किशोरी उत्साह से पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। वर्ष 2005, 2006 और 2007 में पैदा हुए किशोरों को इन केंद्रों में टीका लगाया जा रहा है।

Post navigation

Previous बीरगांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाएंगे: cm भूपेश बघेल
Next आज का राशिफल

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.