Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान बच्चे इसके महत्व को समझें – रेखचंद जैन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान बच्चे इसके महत्व को समझें – रेखचंद जैन

Abhinesh Pandey January 20, 2023

 

रायपुर।

*विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शालाओं में सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत 322 सायकल का वितरण किया।

*जिन शालाओं में बालिकाओं को सायकल वितरण किया गया उसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी में 11 छात्राओं को मारकेल शाला में 38 छात्राओं को, माड़पाल शाला में 31 छात्राओं को,बाबू सेमरा में 20 छात्राओं को,पोडागुडा की 21 छात्राओं को,कलचा स्कूल की 50 छात्राओं को तुरेनार स्कूल की 19 छात्राओं को बिलोरी स्कूल की 16 छात्राओं को कुरंदी स्कूल की 15 छात्राओं को एवं आसना स्कूल की 42 छात्राओं को भैरमगंज स्कूल की 12 छात्राओं को इसी तरह पनारापारा स्कूल की 14 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत नि: शुल्क सायकल वितरण किया गया।

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की मानव सभ्यता के विकास में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और बच्चे शिक्षा के महत्व को समझें उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए सोहनलाल द्विवेदी जी की मशहूर कविता लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती… कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती को सुनाकर आगामी परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया और विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सुची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है अंग्रेजी शिक्षा के महत्व को देखते हुए आरंभ की गई स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश के लिए अनुकरणीय उदाहरण है उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह मेरे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का सौभाग्य है की मेरे विधानसभा क्षेत्र में चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं एक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज स्थापित हुआ है और आगामी शिक्षा सत्र में एक और स्कूल आरंभ हो रहा है उन्होंने कहा की हमारी सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरस्वती सायकल वितरण योजना की अभिनव पहल कर रही है जिससे की बालिकाओं को शाला आने में सुगमता हो।

*इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी जनपद सदस्य श्रीमती इंदिरा राव जनपद सदस्य रितु पाढी सरपंच बाबू सेमरा श्रीमती उषा नाग वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव एल मोहन राव पंच देवगन कश्यप सरपंच आड़ावाल श्रीमती जयंती कश्यप नकटी सेमरा सरपंच दुशासन नाग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह सरपंच मारकेल बलराम कोकडू उप सरपंच कमल राम ,देवी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज बी आर सी गरुड़ मिश्रा सी एस सी शरद श्रीवास्तव शालाओं के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सुश्री शैलजा कुमारी ने कल्पतरू रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भ्रमण
Next मैट्स यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल करने लगाई गई जनहित याचिका उच्च न्यायालय ने की खारिज

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.