Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास
  • छत्तीसगढ़

महिला गृह उद्योग की सदस्य का अनूठा प्रयास

Abhinesh Pandey February 5, 2022

प्रदर्शनी से खरीद रही हैं सामान ताकि उन्हें दिखाकर दूसरी महिलाओं को प्रेरित कर सकें

साइंस कॉलेज मैदान में लगी है विकास प्रदर्शनी

रायपुर. 5 फरवरी 2022

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। बीते 3 फरवरी से शुरू हुई प्रदर्शनी 6 फरवरी तक चलेगी। यहां विभिन्न विभागों की विकास गाथा को आकर्षक अंदाज में पेश किया गया है। खादी एवं ग्रामोद्योग, वन विकास एवं रोजगार मिशन के अंतर्गत विभिन्न तरह के कार्यों में लगी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं। विकास प्रदर्शनी में कोरिया की महिला गृह उद्योग की सदस्य श्रीमती नीलिमा चतुर्वेदी का अनूठा प्रयास देखने को मिला। यहां वह महिला स्व-सहायता समूह के विभिन्न स्टॉलों में जाकर उनके बनाए समान खरीद रही हैं। वह इन समानों को अपने क्षेत्र की दूसरी महिलाओं को दिखाकर नवाचार के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।

साइंस कॉलेज मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी में एक महिला अपने कुछ साथियों के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न स्टॉलों में हस्तकला और हस्तशिल्प के समान खरीदते दिखीं। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह स्वयं महिला गृह उद्योग कोरिया की सदस्य है और प्रदर्शनी में उनका भी स्टॉल है। दूसरे स्टॉलों से अलग-अलग तरह के हस्तशिल्प के समान की खरीदी को लेकर उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न स्थानों पर महिला स्व-सहायता समूह की बहनें बांस, काष्ठ, छिंद घास, सवई घास, खजूर पत्ता, ताड़ पत्ता और मिट्टी से लेकर लोहे तक के आकर्षक डेकोरेटिव आइटम्स और घरेलू इस्तेमाल के समान बना रही हैं। वे इन समानों को ले जाकर अपने क्षेत्र में विभिन्न महिला समूहों के बीच दिखाएंगी और उन्हें भी ऐसे सामान बनाने और अपने लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। जरूरत पड़ने पर वह छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों की महिला स्व-सहायता समूहों से भी संपर्क कर अपने क्षेत्र की महिलाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लगाई गई इस विकास प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नए अवसरों की जानकारी मिलती है। स्वरोजगार की नई संभावनाओं का भी पता चलता है।

Post navigation

Previous छ.ग. दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी हड़ताल पर,मामला महासमुंद जिले का,10 माह से नहीं मिला वेतन
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी महोत्सव और महाकवि निराला जयंती

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.