रायपुर। महानवमी के अवसर पर आज पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड 57 के अंतर्गत पेंशनबाड़ा,अरविंद नगर एवं डबरा पारा,अरविंद नगर पंजाबी कॉलोनी में भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, डॉक्टर राकेश पांडे ,बाकर अब्बास ने वार्ड के नागरिकों को दुर्गानवमीं की बधाई देते हुए स्वंय पंडाल में जाकर प्रसादी का वितरण किया और खुद भी आम लोगों के साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करते हुए सभी शहरवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि का आर्शिवाद माता से मांगा।
