Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • महंगाई रोकने में मोदी सरकार विफल,17 दिन में 14 बार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि,जनमानस बेबस-कोमल हुपेंडी
  • छत्तीसगढ़

महंगाई रोकने में मोदी सरकार विफल,17 दिन में 14 बार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि,जनमानस बेबस-कोमल हुपेंडी

Abhinesh Pandey April 7, 2022

 

*चुनाव में महंगाई से जनता का ध्यान भटकाया,पांच राज्यों के चुनाव के बाद महंगाई चरम पर-कोमल हुपेंडी*

रायपुर,7 अप्रैल 2022। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव होने थे इसलिए केंद्र की मोदी सरकार ने लगभग 3 माह तक पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी पर रोक लगा दी थी परंतु चुनाव के बाद सिर्फ 17 दिनों में ही 14 बार दाम बढ़ते हुए लगभग 10 रुपये तक दाम बढ़ा दिए हैं।
लोगों के वोट हासिल करने के लिए गैस सिलेंडर,पीएनजी और सीएनजी की कीमत भी स्थिर कर रखी थी अब
हर दिन पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर, पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान है। चुनाव में वोट हासिल करने के लिये भाजपा ने महंगाई पर नियंत्रण रखा, चुनाव जीतने के बाद मोदी और भाजपा को जनता की परवाह नहीं है।

*महंगाई से ध्यान भटकाया*

बीजेपी की ध्रुवीकरण की कोशिशों की वजह से महंगाई जैसे आम आदमी के मुद्दे दबकर रह गए। हाल ही में रिलीज हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को मोदी सरकार का भारी समर्थन मिला है। यह फिल्म अधिकांश बीजेपीशासित राज्यों में टैक्स फ्री भी की गई। इस फिल्म के बाद देश में हिंदू एकता को लेकर आवाज बुलंद हुई है। एक बड़ा तबका द कश्मीर फाइल्स को सरकार के समर्थन को भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश के रूप में देख रहा है, जिसका मकसद महंगाई जैसे मुद्दों से आम आदमी का ध्यान भटकाना है।
उल्लेखनीय है कि भारत में बढ़ती महंगाई के खिलाफ पूरा विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर है। मोदी सरकार वैश्विक हालात को महंगाई का कारण बता रही है तो विपक्षी पार्टियों का कहना है कि सरकार आम आदमी की जेब काटकर अपना खजाना भर रही है और चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुँचा रही है।

*छत्तीसगढ़ के किसान परेशान*

वहीं कोमल हुपेंडी ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में किसानों को यूरिया खाद अधिक दामों पर खरीदना पड़ रहा है। राज्य सरकार कालाबाजारी पर नियंत्रण करने में नाकाम है जिससे किसान वर्ग परेशान है और किसान आने वाले चुनावों में राज्य की कांग्रेस सरकार सबक सिखाने के मूड़ में दिख रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि केंद्र के जनविरोधी रवैये के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा पेट्रोल, डीजल, गैस, घरेलू सामान जैसी आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि के खिलाफ महंगाई मुक्त भारत के लिए प्रदेश स्तर पर धरना और आंदोलन किया जायेगा।

 

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नीदरलैंड की वैश्विक संस्था कामनलैण्ड फाउण्डेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
Next गौठानों में तेजी से स्थापित हो रही प्रसंस्करण इकाईयां

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.