ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में भारी भ्रष्टाचार का उठाया मामला
दरबारी मंत्री भूपेश बघेल को भगवान का दर्जा देने में आमदा और दूसरी ओर देव स्थल में डाल रहे डाका
जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने बस्तर के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में भारी भ्रष्टाचार की परतें उधड़ने का हवाला देते हुए कहा है कि जिस मंदिर से लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है, वहां भी कांग्रेस भ्रष्टाचार करने से बाज नहीं आई। कांग्रेस की भ्रष्टतम सरकार ने भगवान को भी नहीं बख्शा। इनके चापलूस दरबारी मंत्री एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भगवान का ही दर्जा देने में आमदा हैं और दूसरी ओर जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ के मंदिर के काम में भी काले कारनामे दिखा रहे हैं।
प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यदि इस भ्रष्टाचार को सरकार का संरक्षण प्राप्त नहीं है तो भगवान के घर में डाका डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोक निर्माण मंत्री और विभाग प्रमुख पर कार्यवाही की जाये।
