Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भूपेश जवाब दें, हसदेव में बलपूर्वक पेड़ों का कत्लेआम क्यों- भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश जवाब दें, हसदेव में बलपूर्वक पेड़ों का कत्लेआम क्यों- भाजपा

Abhinesh Pandey September 27, 2022

 

रायपुर। वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व सांसद नंदकुमार साय, रामविचार नेताम, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा सांसद श्रीमती गोमती साय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री, विक्रम उसेंडी, महेश गागड़ा, लता उसेंडी, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम ने एक संयुक्त बयान जारी कर हसदेव में फिर से पेड़ों की कटाई शुरू होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधा सवाल किया है कि आखिर उनकी मंशा क्या है?
संयुक्त बयान में नेताओं ने पूछा कि जब विधानसभा में अशासकीय संकल्प हसदेव मामले में पेश हुआ था तब स्वयं मुख्यमंत्री ने भी उसका समर्थन किया था तो अब भारी पुलिस बल की तैनाती में बलपूर्वक पेड़ों की कटाई क्यों की जा रही है?
उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि जंगल के पेड़ तो क्या एक डंगाल तक नहीं कटेगी और दूसरी तरफ हसदेव में जंगल उजाड़ने के लिए भारी फोर्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को बंधक बनाकर बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई फिर से की जा रही है। मुख्यमंत्री बतायें कि यह दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है।

भाजपा के आदिवासी नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि हसदेव के जंगलों के मुद्दे पर कांग्रेस शुरू से दोहरी राजनीति कर रही है। कोल ब्लॉक आवंटन के समय जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विपक्ष में थी, तब भूपेश बघेल से लेकर राहुल गांधी तक संसार के सबसे बड़े वन्यप्रेमी बनकर कह रहे थे कि पेड़ नहीं कटने देंगे। अब दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, तब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फौरन पेड़ कटाई की अनुमति दे दी। पेड़ बचाने की कसमें खाने वाले पेड़ों के कत्लेआम के सूत्रधार बन बैठे हैं। भूपेश बघेल आंदोलनकारियों को प्रताड़ित कर पेड़ कटवा रहे हैं, और तो और आंदोलन करने वालों को बता रहे हैं कि बिजली के लिए कोयला चाहिए। पहले वे लोग अपने घर की बिजली बंद कर दें फिर आंदोलन करें। सवाल यह है कि क्या पहले भूपेश बघेल और राहुल गांधी ने अपने घर की बत्ती बुझाकर आंदोलन किया था? कांग्रेस बताये कि कौन सी डील हो गई है जो अब अपना नजरिया बदल कर बल पूर्वक जंगल कटवा रहे हैं।

Post navigation

Previous मोदी सरकार के कुप्रबंधन के कारण देश की अर्थव्यवस्था तबाही की ओर – कांग्रेस
Next रायपुर पुलिस :  बच्चों की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु ‘‘हमर बेटी हमर मान’’ अभियान

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • सतपाल जैन बने तेरापंथ सभा रायपुर अध्यक्ष 

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026
रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.