Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भारत माता की भव्य ‘महाआरती’ में जुटे हजारों
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत माता की भव्य ‘महाआरती’ में जुटे हजारों

Abhinesh Pandey August 14, 2022

–मूणत के नेतृत्व में निकली
विशाल मोटर साइकिल रैली

– क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ,
साय हुए शामिल

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को गुढियारी स्थित भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। भारत माता की 51 पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और दीप, धूप, कपूर के साथ संगीत की धुन पर भव्य आरती उतारी। इस कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में लोग जुटे।
कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से शामिल हुए। भारत माता की आरती में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। पूरा कार्यक्रम स्थल भारत माता की जयघोष से गुंजायमान रहा। महाआरती के बाद छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक और गायिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।

मोटरसाइकिल रैली में दिखा देशभक्ति का जज्बा
भारत माता की महाआरती के पहले राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान से दोपहर 2 बजे विशाल मोटर साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया। रैली में करीब 4000 मोटर साइकिल चालकहाथों में तिरंगा और भगवा पगड़ी (साफा)पहनकर शहर भ्रमण के लिए निकले। मोटरसाइकिल रैली का जगह-जगह स्वागत हुआ। रैली के दौरान श्री मूणत ने लोगों का अभिवादन किया। साइंस कॉलेज मैदान से प्रारंभ हुई रैली चार घंटे में गुढियारी स्थित भारत माता चौक पहुंची।

तिरंगा रैली को मोबाइल में कैद करने की होड़ :-

तिरंगा मोटर साइकिल रैली में देशभक्ति का खासा उत्साह नजर आया। जहां से बाईक सवार तिरंगा लेकर निकले, लोगों ने मोबाइल में कैद किया। खासकर युवा वर्ग में आयोजन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रैली की खास बात यह रही कि रामनगर नया सवेरा स्कूल के  बच्चे भी रैली में शामिल हुए और 2 किलोमीटर तक तिरंगा लेकर साथ चले।

Post navigation

Previous दक्षिण विधानसभा में पीएल पुनिया और प्रमोद दुबे ने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर आज़ादी के हीरक जयंती पर गौरव पदयात्रा की
Next प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए खुशी का पल , आगे बढ़ने की राह हुई आसान

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.