Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा 2500 में धान खरीदी को रेवड़ी मानती है या राजीव गांधी किसान न्याय योजना को – कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा 2500 में धान खरीदी को रेवड़ी मानती है या राजीव गांधी किसान न्याय योजना को – कांग्रेस

Abhinesh Pandey September 3, 2022

 

रायपुर/03 सितंबर 2022। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा गरीबों के मद्द के लिये चलाई जा रही योजनाओं को एक बार फिर से रेवड़ी कल्चर बताया जाना भाजपा के गरीब और वंचित को विरोधी चरित्र को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के इस बयान से भाजपा का अवसरवादी चरित्र भी सामने आते है। चुनावो के पहले भाजपा मतदाताओं से खुद बढ़ चढ़कर वायदा करती रही है और चुनाव जीतने के बाद उन वायदो को पहले जुमला बताया गया और बाद में उन्हीं वायदों को रेवड़ी कल्चर बताकर गरीबों से किये वायदों से पल्ला झाड़ने की भाजपाई कोशिश हैं। भाजपा बताये उसने देश की जनता जो 15 लाख देने का वायदा किया था, या किसानों की आय 2022 तक दुगुना करने का वायदा किया था, या हर साल दो करोड़ रोजगार देने का उसने जो वायदा किया था वे सारे वायदे चुनावी रेवड़िया थी। उसने इसीलिये इनको पूरा नहीं किया क्योंकि बाद में मोदी जी रेवड़ी कल्चर के विरोधी हो गये। शायद इस रेवड़ी कल्चर के कारण ही भाजपा के 2003 में छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को गया देने और हर आदिवासी परिवार से एक को नौकरी और बेरोजगारो को 500 रू. बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा पूरा नहीं किया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बतायें कि केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली कौन सी योजना को वे रेवड़ी मानते है? क्या किसानों से समर्थन मूल्य में उपज की खरीदी को भाजपा और रेवड़ी मानते है? या तेंदुपत्ता का प्रतिमानक बोरा 4000 में खरीदी रेवड़ी है या राजीव गांधी किसान न्याय योजना रेवड़ी है या राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना रेवड़ी है या गरीबो की आत्मानंद स्कूल में मुफ्त अंग्रेजी की शिक्षा रेवड़ी है भाजपा को जवाब देना चाहिये। क्या किसानों को सस्ते दर में उर्वरक उपलब्ध करवाने को भाजपा रेवड़ी मानते है? देश में 12 करोड़ बच्चों को मिड-डे-मील मिलने को मोदी रेवड़ी मानते है? कोरोना आपदा के दौरान राइट टू फूड सिक्यूरिटी बिल के तहत अनाज उपलब्ध करवाने को रेवड़ी मानते है? गरीब बच्चों के लिये शिक्षा के अधिकार आर.टी.ई. के तहत मुफ्त शिक्षा योजना को भाजपा रेवड़ी मानते है? मनरेगा में गरीबों को 100 दिन काम की गारंटी को मोदी रेवड़ी मानते है? गरीबों को मकान में सब्सिडी देने को रेवड़ी मानते है? निराश्रित विधवा पेंशन को मोदी रेवड़ी मानते है? देश की जनता जानना चाहती है कौन सी योजना भाजपा की निगाह में रेवड़ी है, जिसे बंद करने के पक्षधर मोदी है। गरीबों को मुफ्त इलाज देना भी रेवड़ी ही मानते है?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश भर के उद्योगपतियों, पूंजीपतियों के साल लाख सताईस हजार करोड़ के कर्ज को बट्टे खाते में डालने को भी भाजपाई रेवड़ी मानते है या नहीं? 2019 देश में कार्पोरेट टैक्स में कटौती के कारण केंद्र के खाते में एक लाख पैतालिस हजार करोड़ का नुकसान हुआ क्या मोदी इस छूट को भी रेवड़ी मानते है अथवा नहीं? चंद पूंजीपतियों के हितों में योजनायें बनाकर हजारों करोड़ का फायदा पहुंचाने को रेवड़ी माना जाये अथवा देश में रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य सुविधा के लिये सरकार के द्वारा बनायी जानी वाली योजना कैसे रेवड़ी हो गयी? भाजपा मोदी की निगाह में सरकारी संसाधनों पर क्या सिर्फ पूंजीपतियों और सत्ताधीशों का अधिकार है? यदि जनहित की योजनायें प्रधानमंत्री की निगाह में रेवड़ी और घाटे का सौदा है तो प्रधानमंत्री सरकार नहीं व्यापार करना चाहते है। आखिर उन्होंने खुद माना था उनके खून में व्यापार है। भाजपा इसका जवाब दें।

 

Post navigation

Previous आम आदमी पार्टी अब विकल्प नहीं, देश का समाधान-राकेश शॉ,साउथ जोन प्रभारी
Next संगठन विस्तार को लेकर AAP रायपुर दक्षिण विधानसभा की बैठक संपन्न

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.