Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया हरेली महोत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया हरेली महोत्सव

Abhinesh Pandey July 17, 2023

 

0 भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ कार्यक्रम, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में छत्तीसगढ़ के पहले ‘हरेली तिहार’ के पावन अवसर पर ‘हरेली महोत्सव’ का आयोजन किया। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल हुए।

इस दौरान श्री साव ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं महिला मोर्चा की बहनों के साथ किसानी के प्रतीक नागर (हल) का छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजन किया। बाद में श्री साव ने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ के प्रथम त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल होता है जब हम खेती किसानी से जुड़े औजारों का छत्तीसगढ़ी परंपरा अनुसार पूजन करते हैं। छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार छत्तीसगढ़ में विभिन्न पर्व मनाए जाते हैं जिसमें हरेली एक प्रमुख त्योहार है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव गेड़ी भी चढ़े। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप भी इस पल के साक्षी बने।

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा हरेली महोत्सव के मौके पर खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुआ नृत्य के साथ ही फुगड़ी आदि प्रतियोगिताएँ हुईं जिनकी विजेता प्रतिभागियों के नाम निम्नानुसार हैं : गेड़ी प्रतियोगिता में संध्या तिवारी, फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रीति गहने, जागृति साहू, संगीता यादव, छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में निया साहू, प्रीति गहने, जागृति यादव, सीमा साहू, शीलू साहू। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाकर लाए गए।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने हरेली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरेली का पावन त्यौहार छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार है। इस दिन छत्तीसगढ़ महतारी के पुत्र किसान भाई अपनी किसानी में लगने वाले औजारों की छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार पूजा करते हैं, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों चीला, भजिया, सोहारी से औजारों को भोग लगाते हैं और पूजा करने के बाद ही अन्य कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सलीम राज, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, ममता साहू, शीतल नायक, भावना बोहरा, संध्या तिवारी, मिनी पांडे, मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी किरण बघेल, आयुषी पांडे, आशा दुबे, रायपुर ग्रामीण से श्रीमती चंद्रकांति वर्मा, अमेरिका, संगीता शर्मा, सरोज चंद्रवंशी, सविता चंद्राकर, ललिता वर्मा आदि भारी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

—————-

Post navigation

Previous हरेली तिहार में वृक्षारोपण का कार्यक्रम…ग्राम पंचायत रैता मे
Next सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में ईडी की जांच पर लगाई रोक

Related Stories

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

August 26, 2026
राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

August 26, 2026
सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया

August 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे
  • सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया
  • कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा, भाजपा सरकार ने दिया वास्तविक नेतृत्व और अधिकार : विकास मरकाम
  • एनटीपीसी सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

You may have missed

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

August 26, 2026
राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

August 26, 2026
सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेंट्रल इंडिया में ऑटोमोटिव रिटेल ग्रोथ में उत्कृष्टता के लिए पुनीत परवानी को सम्मानित किया गया

August 26, 2026
कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा, भाजपा सरकार ने दिया वास्तविक नेतृत्व और अधिकार : विकास मरकाम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक समझा, भाजपा सरकार ने दिया वास्तविक नेतृत्व और अधिकार : विकास मरकाम

August 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.