Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा ने किस नैतिकता से झारखंड विधायकों के रूकने पर प्रदर्शन किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा ने किस नैतिकता से झारखंड विधायकों के रूकने पर प्रदर्शन किया

Abhinesh Pandey September 2, 2022

 

*बृजमोहन, विधायकों को खरीदने को भाजपा का अधिकार समझ रहे*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*विधायक तोड़ नहीं पा रहे तो बेशर्मीपूर्वक प्रदर्शन कर रहे*

 

रायपुर/02 सितंबर 2022। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा झारखंड विधायकों के संबंध में दिया बयान और विधायकों के रूकने के स्थान पर प्रदर्शन पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने किस हैसियत से मेफेयर रिसोर्ट के सामने जहां झारखंड के विधायक रूके है वहां प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी का झारखंड की सरकार गिराने के लिये हार्स ट्रेडिंग नहीं कर पा रही है इसलिये भाजपा झल्लाई हुई है और वह बेशर्मीपूर्वक प्रदर्शन कर रही है। झारखंड के विधायकों को पूरा अधिकार है कि वे छत्तीसगढ़ सहित देश के किसी भी राज्य में जायें इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिये। ये सभी विधायक अपने दल और पार्टी नेतृत्व की सहमति से आये हैं इसमें भाजपा आपत्ति करने वाली कौन होती है?

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक हो गया है। भाजपा देश भर में विपक्षी दलों की सरकारों को डरा कर, धमका कर, धन बल और सत्ता बल के सहारे हड़पने में लगी हुई है। मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र में भाजपा ने यही किया है वह अपनी नापाक कोशिश अब झारखंड सरकार पर आजमाना चाहती है, वहां पर राज्यपाल को मोहरा बनाकर अस्थिरता के माहौल बनाया गया और चाहते है कुछ विधायकों पर दबाव बना कर उनके सहारे सरकार अस्थिर किया जाय जब भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे तो वह अब बेशर्मी पर उतर आई है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा यह कहना कि जो बिकाऊ है उनको खरीदा जायेगा, इससे भाजपा के भ्रष्टाचार के धन का अहंकार झलक रहा। देश में चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा कर उनके धन से विधायकों की खरीदी करते भाजपाई इसको अपना अधिकार समझने लगे है। अब बड़ी ढिढाई से विरोधी दल विधायकों की खरीदी को भी जायज ठहराने लगे है।

 

Post navigation

Previous भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झामुमो-कांग्रेस विधायकों के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा 
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में भारत में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास पर एक वेबिनार का आयोजन

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं

July 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं

July 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.