Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में जुटे हजारों लाभार्थी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में जुटे हजारों लाभार्थी

Abhinesh Pandey June 29, 2023

 

*रायपुर पश्चिम में हुआ लाभार्थी सम्मेलन ऑडिटोरियम रहा खचाखच*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर।

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संपर्क से समर्थन महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत लोकसभा वार विभिन्न आयोजन तय किए गए हैं जिसके तहत आज पश्चिम विधानसभा अंर्तगत स्थित ऑडिटोरियम में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विगत 9 वर्षो से बहुतेरी जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका उद्देश्य सीधे तौर पर भारत में निवासरत हर वर्ग को सीधा लाभ पहुंचाना है , भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर विभिन्न योजनाएं बनाई और उसका लाभ सीधा हितग्राही को मिले यह सुनिश्चित किया विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना , शौचालय निर्माण , अमृत मिशन नलजल योजना , आयुष्मान कार्ड योजना और विश्व का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण जिससे देश का ही वर्ग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित है , किसान सम्मान निधि योजना जैसी अन्य महती योजनाओं के माध्यम से भारत का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है ।

राजेश मूणत के नेतृत्व में पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इस भव्य लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और रायपुर लोकसभा प्रभारी वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल सांसद सुनील सोनी सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने मंच पर उपस्थित सभी नेताओ का पटका और भाजपा के कमल निशान वाली टोपी पहना सभी अतिथियों का स्वागत किया उपस्थित लाभार्थियों में से कुछ चुनिंदा लाभार्थियों का भाजपा नेताओं द्वारा शॉल श्रीफल और प्रभु श्री राम दरबार का बना मोमेंटो भी देकर सम्मानित किया गया लगभग 1500 लोगो की क्षमता वाला ऑडिटोरियम पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था हजारों लोगों की उपस्थिति रही लाभार्थियों में उत्साह इतना अधिक था कि वे ऑडिटोरियम में सामने तरफ लगे कालीन और सीढ़ियों तक में बैठे नजर आए लाभार्थियों का यह प्रतिसाद भाजपा और नरेंद्र मोदी द्वारा नेक नियत के साथ किए गए जनहितकारी कार्यों के कारण है ।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उपस्थिति लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कहने की लिए इतना कुछ है की समय सीमा समाप्त हो जाए आप सभी ने हमे 15 वर्षा सेवा करने का अवसर दिया लेकिन फिर कांग्रेस झुठपत्र आया और आप सभी उनके छलावे में आ गए कांग्रेस सरकार और उसके लाभरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का कार्य किया हमने 15 वर्ष में 58 लाख परिवार को स्मार्ट कार्ड के माध्यम से 50 हजार तक का लाभ पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया हमने भर्ती प्रक्रिया की जिसके तहत 1लाख 20 शिक्षाकर्मी 70 पुलिस कर्मी और पी एस सी के माध्यम से 10 हजार लोगो की भर्ती की गई लेकिन जबसे भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में आए हैं लूट डाला छत्तीसगढ़ को सबसे बड़ा लभरा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है ,

छत्तीसगढ़ की महतारियो बहनों से झूठा वादा किया शराबबंदी का ,10 लाख नवयुवक को बेरोजगारी भत्ता का वादा किया प्रदेश में 18 लाख पंजीकृत बेरोजगार है और इन्होंने मात्र 1 लाख युवाओं को ही बेरोजगारी भत्ता दिया वह भी 4.6 माह की सरकार में मात्र 6 माह का ,

प्रदेश के गरीब परिवार जो खुद की पक्की छत का सपना संजोते हैं उनका सपना छीनने का कार्य भूपेश सरकार ने किया प्रदेश के 16 लाख प्रधानमंत्री आवास लौटा कर 16 परिवारों के सपने को तोड़ने का कार्य किया ।

संविदा कर्मचारी अनियमित कर्मचारी को नियमित करने का झूठा वादा किया ,

शराब बंदी का वादा करने वाले 2000 करोड़ का शराब घोटाला कर गए , 600 करोड़ का केंद्र का चांवल खा गए , कोयला में 25 रुपए टन की दलाली कर सैकड़ों करोड़ रुपयों की हेराफेरी ,

मोदी सरकार ने 9 वर्ष में 140 करोड़ की आबादी को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में दिया ,

80 करोड़ जनता को 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त अनाज लगातार महामारी के दौर में दिया,

11 करोड़ घरों में जल जीवन मिशन के माध्यम से जल पहुंचाने का कार्य , कांग्रेस का स्पष्ट संदेश लोगो के बीच आ रहा है की भ्रष्टाचार में लिप्त भूपेश के खराब चेहरे के साथ वह चुनाव नही लड़ेगी बल्कि सामूहिक रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी है भूपेश है तो भरोसा है की निकल गई हवा है ,

राजेश मूणत ने खचा खच भरे ऑडिटोरियम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी की अपार उपस्थिति इस बात का प्रमाणपत्र है की केंद्र की भाजपा सरकार ने नेक नियत के साथ सही विकास और जनहितकारी योजनाएं चलाई जिसका लाभ सीधा आप सभी तक पहुंचा है चाहे बात की जाए प्रधानमंत्री आवास की या विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की ही वर्ग कहीं ना कहीं मोदी जी की योजनाओं से लाभान्वित हुआ है जब देश ही नहीं अपितु पूरा विश्व गंभीर त्रासदी के दौर में था कोरोना महामारी की चपेट में था तब मोदी जी एक मजबूत पालक की तरह भारत नागरिक परिवार की रक्षा और भरण पोषण तक की जिम्मेदारी उठाई यह सुनिश्चित किया की कोई भी इस भयंकर त्रासदी में भूखा ना रह जाए और विश्व के विकसित देशों के बराबर में भारतीय विज्ञानिको की कार्यकुशलता पी विश्वास करते हुए स्वदेशी वैक्सीन खोज निकाली आज अपने प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता और धन्यवाद व्यक्त करने हेतु हजारों की संख्या में आपकी उपस्थिति के लिए मैं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करता हूं प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी 16 लाख परिवारों का रुका हुआ प्रधानमंत्री आवास उन्हे मिलेगा और प्रदेश में सुरक्षा सुशासन पुनः लौटेगा ।

संपर्क से समर्थन महाजनसंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि

1500 वृद्धा पेंशन का वादा करके कांग्रेस सरकार मुकर गई ,

प्रति परिवार को साल में 4 गैस सिलेंडर मुफ्त देना का वादा किया एक भी छत्तीसगढ वासी को इसका लाभ नहीं मिला घोटाले चरम पर है अपराध चरम पर है प्रदेश में असुरक्षा की भावना है लेकिन इसी बीच जनता में एक संतोष यह भी है की केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार है और देश पूरी तरह एक मजबूत और सुरक्षित हाथों में है ।

मंच संचालन संपर्क से समर्थन महाजनसंपर्क अभियान के लोकसभा सहप्रभारी ओंकार बैस ने किया और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक पांडेय ने आभार प्रदर्शन किया ।

कार्यक्रम में विशिष्ठ तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती लक्ष्मी वर्मा , जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल , जिला प्रभारी खूबचंद पारख , डॉ अजय राव , पूर्व विधायक द्वय श्रीचंद सुंदरानी , नंदकुमार साहू , मिलन चौबे , प्रीतम दीवान , प्रभा दुबे सहित जिला पदाधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित थे ।

Post navigation

Previous घबरायी कांग्रेस सरकार अब अनैतिकता पर उतारू – केदार कश्यप
Next कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पहुंचे दुर्ग संभाग की बूथ कमेटियों में

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.