Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भनपुरी में रामचरितमानस की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, प्रभु श्री राम का नाम कल्पवृक्ष के समान है- आचार्य हरि तिवारी महाराज जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भनपुरी में रामचरितमानस की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, प्रभु श्री राम का नाम कल्पवृक्ष के समान है- आचार्य हरि तिवारी महाराज जी

Abhinesh Pandey October 29, 2022

रायपुर।
भनपुरी में ठाकुर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम चरित्र मानस यज्ञ समारोह के तहत आज भनपुरी में श्री रामचरितमानस पोथी की भव्य शोभायात्रा अयोध्या से पधारे आचर्य श्री हरि तिवारी महाराज जी के मार्गदर्शन में निकाली गई इस सार्वजनिक कार्यक्रम में पूरे भनपुरीवासी एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुगण् बड़ी संख्या में शामिल हुए! सैकड़ों सौभाग्यवती महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर श्री राम नाम का उच्चारण करते हुए एवं मंगल गीतों का गायन करते हुए आगे आगे चल रही थी! सर्वप्रथम में छठवां तालाब में वरुण देवता का आवाहन कर मंगल कलश में जल धारण किया गया छठवां तालाब से शोभायात्रा महामाया मंदिर, रामेश्वर नगर,पुरानी बस्ती,भगत सिंह चौक, धनलक्ष्मी नगर, विक्रम चौक, बाजार पारा आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची! अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध रामायणी श्री हरि तिवारी जी महाराज भव्य रथ में विराजित थे। अगल -बगल में अनेक विद्वान, वैदिक ब्राह्मण संघ ध्वनि करते हुए श्री राम का जयघोष करते हुए आगे आगे चल रहे थे। उनके पीछे श्रद्धालुओं का हुजूम जय श्री राम का नारा लगाते हुए चल रहा था। शोभायात्रा में अनेक विद्वान ब्राह्मण मानस की चौपाइयों तथा श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करते हुए चल रहे थे। भनपुरी का पूरा वातावरण राममय हो गया था। वही रामेश्वर नगर में भनपुरी मुस्लिम समाज के भाइयों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया! शोभा यात्रा जिस भी घर के आगे से निकलती घर वाले पोथी भगवान की आरती उतारकर श्रीफल भेंट कर उसका स्वागत कर रहे थे ! भव्य शोभायात्रा में शामिल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयंती भाई पटेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अमित साहू, पूर्व पार्षद नागभूषण राव, पूर्व पार्षद कृष्णा साहू ने रामायणी श्री हरि तिवारी महाराज का शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया एवं आशीर्वाद ग्रहण किया! आज की कथा में प्रसिद्ध रामायणी श्री हरि तिवारी महाराज ने कहा कि प्रभु श्री राम का नाम कल्पवृक्ष के समान है!कल्पवृक्ष का अपना कोई फल नहीं होता किंतु उसकी छाया में जाकर व्यक्ति जिस फल की कामना करता है वह उसे प्राप्त हो जाता है! भगवान श्री राम खुद अपने नाम का बखान करने में असमर्थ है! भगवान शिव रात-दिन इसी श्री राम नाम का जप करते रहते हैं! श्री राम का नाम महामंत्र है! वानारसी में भगवान शिव प्रत्येक व्यक्ति के कान में यही मंत्र सुना कर व्यक्तियों को भवसागर से मुक्त कर देते हैं! भारत में जितने भी संत हुए हैं सबने राम नाम की महिमा गाई है! भक्ति मति मीराबाई भले ही कृष्ण भगवान की भक्त थी पर वह भी कहती “मनवा राम नाम रस पीजावो! संत मलूक दास जी महाराज कहते हैं राम रटो, राम रटो, राम रटो बावरे ! संत कबीरदास जी कहते हैं धनवंता कोई जानही जाको राम नाम धन होय! महान संत एवं गुरु श्री नानक देव जी ने भी राम नाम की महिमा गाई है! संत प्रवर ले राम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कहा कि जिस प्रकार भगवान अनंत हैं उनकी कथा अनंत है!इस सार्वजनिक श्री राम कथा को सफल बनाने में, राजेश मिश्रा,पूर्व पार्षद घासीराम साहू,श्री जयशंकर तिवारी,श्री रुकुम लाल वर्मा,जीत सिंह, कमलेश मिश्रा,चंदन पाठक,अजय सिंह, शिवशंकर सिंह,पंडित सदानंद मिश्रा, पं.पूरन दुबे, मनोज वर्मा,रघु दयाल वर्मा, विक्रम ठाकुर, अशोक पाल, अमित सरकार, लक्ष्मीकांत तिवारी, चेतन यादव, शेखर साहू, विपिन शुक्ला,बृजलाल धीवर, बालकृष्ण कोठारी, सीताराम राव, राकेश साहू, गोलू शर्मा,अरविंद सिंह,राकेश मिश्रा,सुभाष कुंडू,विपिन मिश्रा ,राजेश श्रीवास,कुशाल साहू, दीनू साहू राजा मिश्रा, रोशन मिश्रा,सहित भनपुरी वासी का सहयोग सराहनीय रहा।
कथा का समय दोपहर 2:00बजे से साय 6:00 बजे तक है।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी अजय साहू एवं रामकृष्ण सेन ने दी है।

Post navigation

Previous हमेशा विवेक से काम लेना अन्यथा शरीर के अलंकार प्राण तक ले लेते हैं : आचार्यश्री विशुद्ध सागर जी महाराज
Next गृह, लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्योत्सव स्थल का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.