Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बस्तर में सैकड़ों कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश बता रहा है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार का अंतिम समय आ गया है- केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में सैकड़ों कांग्रेसियों का भाजपा प्रवेश बता रहा है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार का अंतिम समय आ गया है- केदार कश्यप

Abhinesh Pandey December 28, 2022

*कांग्रेस से कार्यकर्ताओं का मोहभंग छोड़ रहे कांग्रेस: भाजपा*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर विधानसभा में सैकड़ों ग्रामीणों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल का प्रभाव बताते हुए कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बस्तर में जिस तरह से सक्रिय हैं, उसका सकारात्मक परिणाम भाजपा को मिल रहा है।इसकी तस्दीक यह है कि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बस्तर में भाजपा की नीतियों से सहमत होते हुए पार्टी में प्रवेश किया है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ और आदिवासी अंचल के लोग यह भली-भांति समझ गए हैं कि 4 साल में कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों सहित सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी के अतिरिक्त कुछ नहीं किया। राज्य प्रगति कर रहा था, भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को रिवर्स गियर में डाल दिया। झूठ पर झूठ और जनता से दगाबाजी भूपेश बघेल सरकार का मूल मंत्र है। तरह-तरह के लुभावने वादे करके छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस ने एक भी वादा नहीं निभाया, यह कांग्रेस का पारंपरिक राष्ट्रीय चरित्र है, जिसे बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ की जनता भली-भांति समझ चुकी है। इसके संकेत साफ तौर पर मिल रहे हैं कि जब बस्तर का आदिवासी समाज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित भूपेश बघेल की नीतियों के खिलाफ भाजपा के साथ खड़ा है तब यह सुनिश्चित है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार अगले कई दशकों के लिए राजनीतिक वनवास पर जाने वाली है।

Post navigation

Previous विप्र रामायण महिला स्व सहायता समूह को क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय द्वारा वाद्य यंत्र किया गया भेंट
Next आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के प्रयासों का प्रतिफल आज गांव गांव में दिख रहा है – दीपक बैज

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.