Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बड़े पैमाने पर शासन ने की प्रशासनिक सर्जरी, तबादला आदेश जारी
  • छत्तीसगढ़

बड़े पैमाने पर शासन ने की प्रशासनिक सर्जरी, तबादला आदेश जारी

Abhinesh Pandey June 28, 2022

 

रायपुर। राज्य शासन ने मंगलवार को आईएएस अफसरों का थोक में तबादला आदेश जारी किया। सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर तथा सौरभ कुमार को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर डोमन सिंह राजनांदगांव के कलेक्टर बनाए गए, रानू साहू रायगढ़ कलेक्टर बनाई गई, चंदन कुमार बस्तर कलेक्टर बनाए गए, सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे रायपुर कलेक्टर बनाए गए, बेमेतरा कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन मिशन संचालक स्वास्थ्य विभाग बनाए गए, जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला होंगे बेमेतरा जिले के नए कलेक्टर। वहीं डॉ प्रियंका शुक्ला कांकेर कलेक्टर बनाई गई हैं। दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी कोंडागांव कलेक्टर बनाए गए हैं। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा अब जांजगीर-चांपा के कलेक्टर होंगे।
रीता शांडिल्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को अस्थायी रुप से सदस्य राजस्व मंडल, आर शंगीता सचिव वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को केवल सचिव वाणिज्य एवं उद्योग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग एवं नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का अतिरिक्त प्रभार तथा शेष प्रभार यथावत, पी. दयानंद संचालक समाज कल्याण को अस्थायी रुप से संचालक आयुष, हिमशिखर गुप्ता विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, प्रबंध संचालक छग राज्य सड़क विकास निगम को केवल प्रबंध संचालक छग राज्य सड़क विकास निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष सचिव वणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार, शेष प्रभार यथावत, जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, संचालक भू-अभिलेख, संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री को अस्थायी रुप से विशेष सचिव जल संसाधन विभाग, भीम सिंह कलेक्टर रायगढ़ को अस्थायी रुप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त वाणिज्यिक कर का अतिरिक्त प्रभार, सत्यनारायण राठौर पंजीयक फम्र्स एवं संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार, डा. प्रियंका शुक्ला विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, संचालक आयुष, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास को अस्थायी रुप से कलेक्टर कांकेर, डा. तंबोली अय्याज फकीरभाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकारण तथा अतिरिक्त प्रभार नोडल अधिकारी, नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं छग गोधन न्याय योजना, विशेष सचिव, कृषि विभाग, प्रभारी अधिकारी, माटी पूजन अभियान को विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पदस्थ करते हुए नोडल अधिकारी नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं छग गोधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी, माटी पूजन अभियान, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सदस्य सचिव नरवा मिशन का अतिरिक्त प्रभार।

सारांश मित्तर कलेक्टर बिलासपुर को प्रबंध संचालक छग रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन, रमेश कुमार शर्मा कलेक्टर कबीरधाम को संचालक समाज कल्याण के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेश कुमार साहू आयुक्त छग गृह निर्माण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार, जन्मेजय महोबे कलेक्टर बालोद से कलेक्टर कबीरधाम, रजत बंसल कलेक्टर बस्तर से कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा कलेक्टर कोण्डागांव से कलेक्टर दुर्ग, गौरव कुमार सिंह कलेक्टर मुंगेली से कलेक्टर बालोद, विनीत नंदरवार कलेक्टर सुकमा से कलेक्टर दंतेवाड़ा, कुंदन कुमार कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज से कलेक्टर सरगुजा, विजय दयाराम आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर से कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज, हरीष एस. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर से कलेक्टर सुकमा, राहुल देव कलेक्टर जांजगीर-चांपा से कलेक्टर मुंगेली, सुश्री जयश्री जैन अपर कलेक्टर बिलासपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, डा. फरिहा आलम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, गोपाल वर्मा अपर कलेक्टर रायपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा, चंद्रकांत वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण को अपर कलेक्टर कांकेर, सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार से आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर तथा जितेन्दर यादव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया हैं।

Post navigation

Previous 28, 29, 30 जून को होगी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर
Next कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा ट्राइबल क्वीन ग्लोबल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.