Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रभारी मंत्री, सांसद, संसदीय सचिव ने महापौर एवं निगम पदाधिकारियों के साथ लिया दीपोत्सव का जायजा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री, सांसद, संसदीय सचिव ने महापौर एवं निगम पदाधिकारियों के साथ लिया दीपोत्सव का जायजा

Abhinesh Pandey November 12, 2022

 

*युवोदय ,राजीव मितान क्लब,स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं व्यवस्था में लगे अधिकारी कर्मचारियों का किया उत्साहवर्धन*

*सभी समाजों, संगठनों, संस्थाओं एवं शहर वासियों से इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की एवं सहयोग प्रदान करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया*

जगदलपुर.

आबकारी उधोग एवं वाणिज्य कर एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगर निगम की महापौर श्रीमती सफीरा साहू एवं सभापति श्रीमती कविता साहू के साथ आज नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम का जायजा लिया एवं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी.

*इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा जी ने द्वितीय वर्ष आयोजित इस वृहद एवं गरिमामय कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए सभी सहयोग कर्त्ताओं का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा की राम वन गमन परिपथ में शामिल एतिहासिक दलपत सागर का विकास माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर किया जा रहा है आज दलपत सागर एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित हो रहा है.

*सांसद बस्तर दीपक बैज ने इस ऐतिहासिक दीपोत्सव की बधाई देते हुए नगर के सभी समाजों संस्थाओं , संगठनों से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा की यह हमारे जगदलपुर शहर के लिए एक उपलब्धि होगी जो 1 लाख 81 हजार 111 दिए प्रज्वलित किए जाएंगे.

*विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय शिव डहरिया जी एवं प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के प्रयासों से आज वर्षों से उपेक्षित पड़ा ऐतिहासिक दलपत सागर एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया है शहर वासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है उन्होंने एतिहासिक दीपोत्सव में सहयोग करने वाले सभी समाज संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की यह हमारे शहर की संस्कृति है की जब भी इस तरह का कोई आयोजन होता है शहर के सभी समाज संगठन एक होकर अपनी सहभागिता निभाते हैं उन्होंने दीप प्रज्वलित करने के लिए शहर के अधिक से अधिक संख्या में लोगों के उपस्थित होने की अपील भी की.

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय,विक्रम सिंह डांगी पार्षद योगेन्द्र पाण्डे, कमलेश पाठक,बी ललिता राव, मनोनीत पार्षद हरीश साहू, कौशल नागवंशी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय बिसाई,एन एस यू आइ अध्यक्ष विशाल खंबारी, शायमा अशरफ, रोहित पानीग्राही,एस नीला समेत नगर निगम के आयुक्त दिनेश नाग एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.

Post navigation

Previous आज से पुतकी कला में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 
Next कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों में ग्रामीण एवं परिवार सर्वेक्षण किया गया    

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.