– वरिष्ठ आदिवासी नेता नेताम ने भी की परिजनों से मुलाकात
– शोक व्यक्त करने हर दिन पहुंच रहे जन प्रतिनिधि, अफसर- कर्मचारी व कांग्रेस जन

– बड़ी संख्या में समाज सदस्य भी दुख व्यक्त कर रहे
जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के निवास पहुंच उनके भ्रातृ शोक पर संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। श्री जैन के अनुज संतोष जैन का आकस्मिक देहावसान दिनांक 13 जुलाई 2023 को हो गया था। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज मंगलवार को श्री जैन के निवास पहुंचे थे। उनसे पूर्व बस्तर प्रभारी मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, नव नियुक्त मंत्री मोहन मरकाम व दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा भी शोक व्यक्त करते श्री जैन व उनके परिजनों को दिलासा दिया था। वरिष्ठ आदिवासी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम भी श्री जैन के निवास पहुंचे थे। परिजनों से जानकारी लेकर उन्होने गहन दुख व्यक्त किया था। जन प्रतिनिधियों के अलावा समाज व कांग्रेस जन सहित जिला व पुलिस प्रशासन के अफसर- कर्मचारी रोजाना ही शोक व्यक्त करने बुरड़ परिवार से मिल रहे हैं। यह सभी श्री जैन व परिजनों के द्वारा इस दुखद घड़ी का धैर्यपूर्वक सामना करने की ईश्वर से प्रार्थना भी कर रहे हैं। इस दौरान विधायक श्री जैन के साथ उनके बड़े भाई गौतम चंदजी बुरड़, रमेश जैन, अन्य परिजन व कांग्रेसजन मौजूद रह रहे हैं।
