Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के मुख्यलाय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस के मुख्यलाय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया

Abhinesh Pandey January 26, 2023

 

*74 वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का संदेश*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/ 26 जनवरी 2023। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने झंडा फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान, ध्वजगीत तथा राज्य गीत का गायन उपस्थित कांग्रेसजनों ने किया। सेवादल के कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे को सलामी दिया। झंडोत्तोलन के बाद कांग्रेसजनों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपना संदेश दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 74वें गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई स्वीकार करें। कांग्रेस का संकल्प था कि देश में गणतंत्र की स्थापना हो, हमें गर्व है कि कांग्रेस के ही संघर्ष का प्रतिफल है, हमारा गणतंत्र। 26 जनवरी 1950 को प्रदत्त संविधान कांग्रेस के ही सपनों का साकार रूप है। हमारे संविधान में भारत वासियों की आकांक्षा एवं अपेक्षाओं की अनुगूंज हमें साफ सुनाई देती है। हमारे संविधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों की महक है। हमारा संविधान देश की एकता को मजबूत करने वाला संविधान है। हमारा संविधान, हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है। परंतु खेदजनक है, कि बाबा साहेब अम्बेडकर तथा हमारे महान देश भक्तों द्वारा रचित इस संविधान के सम्पूर्ण स्वरूप को ही, भाजपा नष्ट करना चाहती है। इससे देश की एकता के लिए गंभीर चुनौतियां आ जायेगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान का सिपाही और लोकतंत्र का रक्षक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मित्रों, हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 17 दिसम्बर 2018 को कामकाज शुरू किया था, सरकार बनने के दो-घंटे के भीतर ही, किसानों का कर्ज माफी,  ढाई हजार प्रति कि्ंवंटल की दर से धान खरीदी, सिंचाई कर माफ एवं बिजली का बिल हाफ जैसे वायदे तुरंत लागू कर दिये। कांग्रेस की सरकार के पिछले चार वर्ष उपलब्धियों और विकास के नये-नये कीर्तिमानों से भरे हुये हैं। आज भी हमारी कांग्रेस की सरकार जनता से की गई हर वायदे को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, वनाश्रितों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों के हित में कार्य किये हैं हमारी कांग्रेस सरकार ने। 18 लाख 86 हजार किसानों के 9 हजार 270 करोड़ रूपये के कृषि ऋण को माफ किया, किसानों पर बकाया सिंचाई का 244.18 करोड़ रूपये का कर्ज भी माफ कर दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि साथियों, कांग्रेस सरकार हर साल धान खरीदी के उपलब्धि भरे कीर्तिमान रच रही है। आज पूरे देश में सबसे ज्यादा धान खरीदने वाले राज्य में हमारा छत्तीसगढ़ अग्रणी है। हमारी सरकार गो-धन न्याय योजना के तहत किसानों और गौ-पालकों के हित में भी काम कर रही है। इस योजना का प्रभाव है कि, गौ-माता का ध्यान रखा जा रहा है। हमारी सरकार की गो-धन न्याय योजना और सुराजी गांव योजना की आज पूरे देश में चर्चा है। आज पूरे देश में छत्तीसगढ़, तेजी से बढ़ती हुयी अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में अग्रणी हो रहा है। हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरे देश के सामने एक मिसाल है। हमारी सरकार महात्मा गांधी जी के ग्राम-स्वराज की अवधारणा को साकार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुषहाली आयी है और समृध्दि आयी है। गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न आय-मूलक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ देश का एक-मात्र राज्य हैं, जहां गौठान में गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेन्ट बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना, दायी-दीदी क्लिनिक, सुपोषण अभियान, श्री धनवन्तरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर जैसी योजनों से हमारी सरकार प्रदेश के हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रही है। आज छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है, क्योंकि सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। आज प्रदेश के गांवों में रोजगार एवं स्व-रोजगार के अनेकों अवसर बने हैं। हमारे युवा, उद्यमियों के रूप में उभर रहे है और पलायन रूका है। मित्रों, हमें गर्व है कि, पूरे देश में छत्तीसगढ़ के आदर्श मॉडल का डंका बज रहा है। यह छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिकों की सहभागिता से संभव हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि साथियों, उदयपुर नव-संकल्प शिविर में पार्टी संगठन ने देश में आर्थिक असमानता, सामाजिक धु्रवीकरण तथा राजनैतिक तनाव के बढ़ते मामलों के खिलाफ, बिना किसी समझौते के महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ, लड़ाई जारी रखने का संकल्प लेते हुए भारत-जोड़ो यात्रा आदरणीय श्री राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक का 3570 कि.मी. की पदयात्रा आरंभ की थी, जो आज कश्मीर पहुंच चुकी है। इस यात्रा में कुल 12 राज्य सहित 2 केन्द्र शासित प्रदेश की आमजनता से रूबरू होकर हमारे राहुल गांधी और कांग्रेसजनों ने प्रेम और शांति के लिये एवं देश से नफरत को मिटाने और विभिन्न धर्मों एवं हर समाज के लोगों ने भाईचारा स्थापित करने का संकल्प लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मित्रों, इसी प्रेममयी भारत-जोड़ो यात्रा का विस्तार करते हुए हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान भी आज 26 जनवरी से आरंभ होने जा रहा है, जो आगामी 2 माह तक चलेगा। अभियान के माध्यम से गांव-बूथ, ब्लाक, जिला एवं राज्य स्तर पर कार्यकर्ता डोर-टू-डोर पहुंचकर आदरणीय श्री राहुल गाधी जी के सफल भारत-जोड़ो यात्रा का मूल-संदेश आमजनता के बीच पहुंचाना हमार मुख्य उद्देश्य है, जिससे देश की एकता और अखण्डता मजबूत हो, यही हम कांग्रेसजनों का संकल्प है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन अगले माह हमारे प्रदेश में आयोजित होगा। मेरा निवेदन है कि, सभी कांग्रेसजन इसे सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें और इसे सफल बनाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि साथियों, यह वर्ष चुनावी वर्ष है। पिछले चार वर्षों में जो हमारे माननीय लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश में विकास की जो ज्योति प्रज्वलित की है, उसे हमें सदैव प्रकाशमान रखना है। अगली सरकार भी अवश्य ही, कांग्रेस की सरकार होगी। मेरा आप सभी से विनम्र निवेदन है कि, हर कांग्रेसजन, प्रदेश के हर नागरिक, हर मतदाता से मिले उनके सुख-दुख के साथी बने उन्हें विश्वास दिलाये कि, छत्तीसगढ़ की यह कांग्रेस सरकार, उनकी अपनी सरकार है। मित्रों, कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर रहवासी के हितों और उन्नति के लिए कार्य करती रहेगी और विकास की गति को निरंतर बनाये रखेगी। आईये, हम सब एक-दूसरे का हाथ-से-हाथ थामकर संकल्प लें कि, प्रदेश की खुशहाली हमारा लक्ष्य है और प्रदेशवासियों की सेवा ही, हमारा कर्तव्य है।

Post navigation

Previous केटीयू के छात्रों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म “तै कोन अस” का हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में हुआ चयन
Next Cm भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बड़ी सौगात

Related Stories

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान

You may have missed

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक

September 3, 2026
विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन

September 3, 2026
जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जब दिल की धड़कन बनी वैश्विक संवाद की आवाज़, कलिंगा यूनिवर्सिटी में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

September 3, 2026
साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम

September 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.