Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुरंदेश्वरी का बयान मुख्यमंत्री का सर हजार टुकड़ों में बंट जायेगा अमानवीयता की हद-कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पुरंदेश्वरी का बयान मुख्यमंत्री का सर हजार टुकड़ों में बंट जायेगा अमानवीयता की हद-कांग्रेस

Abhinesh Pandey August 23, 2022

 

*भाजपा भूपेश बघेल से सीधा मुकाबला नहीं कर पा रही अब बद्दुआ दे रहे*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*जन्मदिन के दिन जब सारा प्रदेश अपने नेता की दीर्घायु के लिये प्रार्थना कर रहा, भाजपा प्रभारी अनिष्ट की कामना कर रही*

रायपुर/23 अगस्त 2022। भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संबंध में दिये गये बयान कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सर हजार टुकड़ों में बंट जायेगा पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रभारी के बयान से भाजपा की छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही हार की बौखलाहट साफ दिखने लगी है उनके बयानों से असंवेदनशीलता और अमानवीयता की सारी सीमाओं को तोड़ दिया है। ऐसे अनिष्ट की कामना छत्तीसगढ़ में अपने दुश्मन के बारे में भी नहीं की जाती यह आचरण और बयान छत्तीसगढ़ की संस्कृति के खिलाफ है। जीरम का नरसंहार करवा कर भाजपा को संतोष नहीं हुआ है जो हमारे एक और नेता के लिये अपशकुनी बात कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के दिन जब सारा प्रदेश अपने मुख्यमंत्री की लंबी आयु के लिये प्रार्थना कर रहा, शुभकामनायें दे रहा था उसी समय ऐसी अनष्टि की कामना कर पुरंदेश्वरी ने बता दिया कि भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो उनके नेता अब मुख्यमंत्री के बारे में अनिष्ट की कामना करने लगे है। भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने मुख्यमंत्री के बारे में दुर्भावना प्रदर्शित कर छत्तीसगढ़ के लोगों का अपमान किया। भूपेश बघेल सिर्फ कांग्रेस के ही नेता नहीं है छत्तीसगढ़ के पौने तीन करोड़ जनसंख्या की आशाओं, आकांक्षाओं के प्रतीक है। वे छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के भी प्रतीक है। भाजपा प्रभारी मुख्यमंत्री के प्रति इस प्रकार का बयान देने के लिये छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजनैतिक विरोध, राजनैतिक बयानबाजी अपनी जगह है, मर्यादाओं में रहकर विरोध किया जाये उसका स्वागत है लेकिन पुरंदेश्वरी अपने बयानों से संवेदना और सभ्यता की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। इसके पहले उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमंडल को थूक में बहा देने की बात कही थी। अब वे मुख्यमंत्री के सर के हजार टुकड़े होने की कामना कर रही है। राजनैतिक रूप से विरोधी शत्रु नहीं होता सभ्य समाज में शत्रु के भी अनिष्ट की कामना को स्वीकार नहीं किया जाता। भाजपा प्रभारी को अपने इस अभद्र और बर्बर बयान के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिये।

 

Post navigation

Previous रोजगार आंदोलन’ का अगला चरण 26 नवंबर से, आंदोलन से पहले देश भर में किया जायेगा जनसम्पर्क अभियान
Next कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘‘स्वयं पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सीखने’’पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन सम्पन्न

Related Stories

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

August 26, 2026
Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 26, 2026
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 26, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • राखी के पूर्व बहनो को सौगात, महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त : शताब्दी पाण्डे

You may have missed

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

August 26, 2026
Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Respect, Safety and Empowerment of Women Form the Foundation of a Prosperous Chhattisgarh: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 26, 2026
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 26, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सहप्रभारी की घोषणा की

August 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.