Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • पांच साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका से अच्छी होंगी-गडकरी
  • छत्तीसगढ़

पांच साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका से अच्छी होंगी-गडकरी

Abhinesh Pandey April 21, 2022

 

0-जमीन और फॉरेस्ट क्लीयरेंस दें,2024 तक छत्तीसगढ़ को एक लाख करोड़ की सड़कें बनाकर देंगे
0- नक्सल समस्या खत्म करने के लिए हमें उद्योग खोलने होंगे
रायपुर। 
राजधानी रायपुर पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को  33 हाइवे प्रोजेक्ट के लिए 9240 करोड़ रुपये की सौगात दी। प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, छत्तीसगढ़ की नेशनल हाइवे के लिए एक लाख करोड़ रुपए दूंगा। एक लाख करोड़ तक के एनएच के रोड 2024 तक स्वीकृत करेंगे राज्य सरकार फारेस्ट की ओर से क्लीयरेंस दीजिये। उन्होंने कहा, पांच साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका से अच्छी होंगी।
नितिन गडकरी ने कहा कि हम आने वाले 5 साल में छत्तीसगढ़ में ऐसी रोड बनवा देंगे जो अमेरिका के बराबर होंगी। उन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मैंने अपने दफ्तर में अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी की कही एक बात को चिपका कर रखा है। वह कहा करते थे कि अमेरिका धनवान है, इस वजह से वहां की रोड अच्छी नहीं है, बल्कि रोड अच्छी है इस वजह से अमेरिका धनवान है । गडकरी बोले, सड़कों के विकास का महत्व समझाने वाली इन बातों को मैं हमेशा महत्व देता हूं मैं हमेशा मानता हूं और चाहता हूं कि इसी पथ पर छत्तीसगढ़ भी आगे बढ़े। नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह करते हुए कहा कि जमीन और फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों को आप जितनी जल्दी आगे बढ़ाते जाएंगे, मैं वादा करता हूं कि साल 2024 तक छत्तीसगढ़ को एक लाख करोड़ की सड़कें बनाकर दी जाएंगी।
गडकरी ने कहा, विकास के लिए वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट, संचार जरूरी है। छत्तीसगढ़ शासन वन, जमीन अधिग्रहण के लिए काम करें। इसके साथ खनिज संपत्ति के लिए वैल्यू एडिशन जरूर होना चाहिए। नक्सल समस्या खत्म करने के लिए हमें उद्योग खोलने होंगे।
नई-नई टेक्नोलॉजी का यूज करना चाहिए। फ्लाईओवर बनाने में स्टील फाइबर का यूज करना चाहिए उससे लागत कम आती है। आरओबी हम बनाकर देंगे आप 10 हजार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेज दीजिये.एथनोल भविष्य का फ्यूल है। एथनोल के पम्प खोलने की अनुमति दी है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में एथनोल का उत्पादन करिये। इस देश का किसान अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री के आग्रह पर भारत माला- 2 में नए एनएच प्रोजेक्ट्स लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में 300 करोड़ रुपये आरओबी के लिए देने की घोषणा की। आरओबी के लिए 2022-23 के लिए 400 करोड़ रुपये देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से तेलीबांधा चौक से मैग्नोटो मॉल तक फ्लाईओवर की मांग की। सीएम बघेल ने कहा, इस मार्ग पर बहुत अधिक ट्रैफिक रहता है। इसके साथ ही बलौदाबाजार मार्ग को फोरलेन करने की मांग की। साथ ही रामवनगमन मार्ग कोरिया से सुकमा तक मार्ग को एनएच से जोडऩे की मांग की।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में आयोजित माइकोबियल एवं बायोकेमिकल तकनीक का हैण्ड्स ऑन वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन
Next स्कूल में शिक्षकों की भी 24 अप्रैल से छुट्टी,आदेश जारी

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.