Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण – सुब्रत साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण – सुब्रत साहू

Abhinesh Pandey October 11, 2022

अपर मुख्य सचिव पर्यावरण श्री सुब्रत साहू ने किया दो दिवसीय इको बाल मेले का शुभारंभ

रायपुर।
स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित करने के लिये छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय इको बाल मेले का आज शुभारंभ किया गया। अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल श्री सुब्रत साहू ने शुभारंभ समारोह में कहा कि पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों को आगे आना होगा। उन्होने आज मेले में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों से पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढी होने के नाते स्कूली बच्चों की पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है।

श्री सुब्रत साहू ने पर्यावरण पर मंडराते खतरों का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पृथ्वी और हमारा जन-जीवन एक कठीन दौर से गुजर रहा है। विकास की गति को बरकरार रखते हुए पर्यावरण को बचाये रखना एक बडी चुनौती है, लेकिन थोडी सी सावधानियों के साथ ऐसा कर पाना संभव है। श्री सुब्रत साहू ने कहा कि हमें अपनी आदतों में परिवर्तन लाना होगा तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों को छोड़ना होगा। हमें अपने व्यवहार से पर्यावरण की रक्षा का संदेश देना होगा।
श्री आर.पी. तिववारी, सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने कहा कि दो दिवसीय इको बाल मेले के आयोजन में प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यतः पर्यावरणीय जन-जागरूकता के लिये किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में सभी जिलों के इको क्लब स्कूलों के बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया जाना यह प्रदर्शित कर रहा है कि बच्चे पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह कर रहे हैं। दो दिवसीय इको बाल मेले में प्रदेश के सभी जिलों के 03-03 इको क्लब स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यहां आयोजित प्रदर्शनी मंे इन विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर केन्द्रित शैक्षणिक मॉडल प्रस्तुत किये हैं, जिनमें पर्यावरण पर आये खतरों को दर्शाते हुए पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। श्री सुब्रत साहू ने पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा तैयार स्कूली बच्चों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

 

Post navigation

Previous देवांगन समाज का सम्मान समारोह
Next श्रमिकों के प्राइवेट फंड के पैसों को भी डकारने के फिराक में मोदी सरकार

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.