रायपुर। ग्राम पनीगांव जिला गरियाबंध की मधुस्मिता मांझी को बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसॉफी की उपाधि प्रदान किया गया है। ये उपाधि उनके ‘बैंकिंग सेवा में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका और मानव संसाधन के तीन स्तरों पर इसका प्रभाव’ विषय पर अध्ययन के लिए प्रदान किया गया है। शोधार्थी मधुस्मिता मांझी पहली ऐसी आदिवासी लड़की होंगी, जिन्होंने इस तरह के विषय पर पीएचडी किया है। उन्होंने डॉ. बिजय कुमार के मार्गदर्शन में प्रबंधन विभाग, उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर से अपना शोधकार्य पूर्ण किया है। मधु ने अपनी कृतज्ञता पिता स्व. अमरजीत मांझी और माता बसुधा मांझी के प्रति ज्ञापित की है।
