Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए 1066 मतदान केंद्र
  • छत्तीसगढ़

पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए 1066 मतदान केंद्र

Abhinesh Pandey January 14, 2022

 

हर केंद्र में मतदान दल के साथ 2 सुरक्षा कर्मी और 1 स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे तैनात
पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का होगा मत पत्र
मतदान के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज का कर सकेंगे उपयोग

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर 14 जनवरी 2022

पंचायत चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही हैं । इसी महीने की 20 तारीख को मतदान होने हैं। त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप चुनाव के तहत 330 पंच पदों के लिए 733,152 सरपंच पदों के लिए 455 ,27 जनपद सदस्य के लिए 88 और 3 जिला पंचायत सदस्य के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने वोट ज़रूर डालें लेकिन कोविड 19 से सुरक्षा के उपाय भी अपनाएं। मतदान के दिन मास्क का उपयोग अवश्य करें , मतदान केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ,वोट डालने के पहले और बाद में सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें।
पंचायत चुनाव के लिए बने हैं 1066 मतदान केंद्र
उल्लेखनीय है कि मतदान के लिए 1066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों में कोविड 19 गाइडलाइंस के पालन के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों में मतदान दल के साथ 2 सुरक्षा कर्मियों और एक स्वास्थ्य कर्मी की भी ड्यूटी लगाई गई है। मतदान दल के प्रत्येक सदस्य को सुरक्षा के सभी उपाय जैसे मास्क,सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग गलब्स इत्यादि अपनाना अनिवार्य होगा।
मतपत्रों के रंग
त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप चुनाव में मतदान मतपत्र  एवं मत पेटी के माध्यम से होगा। पंच पद के लिए सफेद ,सरपंच पद के लिए नीला,जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।
18 प्रकार के दस्तावेज
मतदान हेतु 18 प्रकार के दस्तावेज पहचान हेतु मान्य
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता, पहचान पत्र के रूप में इन दस्तावेजों के इस्तेमाल की मंजूरी है- 1.भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र अर्थात ईपिक कार्ड। 2.बैंक डाकघर फोटोयुक्त पासबुक 3.पासपोर्ट 4.पेन कार्ड 5. आधार कार्ड 6. राज्य केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी एवं कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र  7. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज 8.मनरेगा जॉब कार्ड 9.फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड 10. ड्रायविंग लायसेंस 11. स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र  12. केन्द्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची। 13. बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र 14. फोटोयुक्त दिव्यांगता प्रमाण-पत्र 15. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड 16. महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र 17. फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस 18. छ0ग0 राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार साफ्टवेयर एस ई सी-ई आर द्वारा आनलाईन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी समाज के लिए विज्ञान का आयोजन
Next शहरी क्षेत्रों की तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीधे नल से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी – रेखचंद जैन

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.