Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • निगेटिव पॉलिटिक्स की शिकार भाजपा बहा रही घड़ियाली आंसू : रेखचंद जैन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निगेटिव पॉलिटिक्स की शिकार भाजपा बहा रही घड़ियाली आंसू : रेखचंद जैन

Abhinesh Pandey December 27, 2022

– पिछले चुनाव के रिजेक्शन से भी भाजपा ने सीख नहीं ली
– एनएमडीसी के मसले पर मोदी सरकार से बातचीत करें

जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि बस्तर में भाजपा निगेटिव पॉलिटिक्स की शिकार है। विधानसभा की समूची 12 सीटें गंवाने के बावजूद और उप चुनावों में लगातार हारने के बाद भी कुछ नेताओं ने सबक नहीं सीखा है। जन हित की राजनीति करने की बजाय वे ढ़कोसला करने में जुटे हैं। यदि वे जनता के सच्चे हमदर्द हैं तो केंद्र की मोदी सरकार से बोल कर नगरनार के एनएमडीसी स्टील प्लांट का काम शीघ्र पूरा कराएं और केंद्र के रूख को तत्काल स्पष्ट करवाएं। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जब यह साफ कर दिया है कि अगर केंद्र सरकार स्टील प्लांट का संचालन नहीं कर सकेगी तो छत्तीसगढ़ सरकार इसे चलाएगी। उनके बयान से भयभीत होकर केंद्र सरकार ने आनन फानन में यह कानून बनाया कि कोई राज्य सरकार ऐसे उपक्रमों का संचालन नहीं कर सकती। इस कानून का मकसद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मित्रों को लाभ पहुंचाना है। बस्तर के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद श्री दीपक बैज, बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल आदि पार्टी के नेताओं की राय भी प्लांट के संचालन को लेकर मुख्यमंत्री के तर्ज पर रही है। वहीं भ्रमित भाजपा नेता दोमुंही बात कर रहे हैं। अगर वे बस्तर की जनता के सच्चे हितैषी हैं तो केंद्र की मोदी सरकार से बोलकर शीघ्र प्लांट का काम पूरा करवाएं। यही नहीं नगरनार स्टील प्लांट पर अपनी पार्टी व केंद्र सरकार की नीति भी स्पष्ट कराएं।

*महारानी अस्पताल में ताला जड़ने के समय मुंह नहीं खुल रहा था*

विधायक जगदलपुर श्री जैन ने जारी बयान में यह भी कहा है कि चार साल पहले जब बस्तर संभाग के सबसे बड़े महारानी अस्पताल में भाजपा की राज्य सरकार ताला लगा रही थी, तब भाजपा के यहां के किसी भी नेता का मुंह नहीं खुल रहा था, आज जनता को भ्रमित करने उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की बात यह कह रहे हैं। तब प्रदेश सरकार में मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग, निगम व मंडल अध्यक्ष भाजपा के थे। भाजपा और इसके नेताओं ने अपने 15 साल के कार्यकाल में जिस प्रकार की तकलीफें दी हैं, उससे बस्तर की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। पिछले चुनाव में भी जनता ने इन्हें सबक सिखाया था और आगामी चुनावों में भी ऐसा ही होगा।

Post navigation

Previous राजभवन में हुआ साहसी बच्चों का सम्मान, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी का आयोजन
Next गुरुघासीदास जयंती पर ग्राम कुरुद सिलयारी में शामिल हुआ प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.