Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • देवरबीजा कॉलेज का नाम शंकराचार्य के नाम से होगा-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

देवरबीजा कॉलेज का नाम शंकराचार्य के नाम से होगा-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

Abhinesh Pandey December 29, 2022

 

बेमेतरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

बेमेतरा, 29 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को कल बेमेतरा में विभिन्न समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान ब्राह्मण समाज ने गौ रक्षा के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के लोगों की वैदिक केन्द्र और धार्मिक वाचनालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने ई-वाचनालय खोलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम से होगा।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों की मांग पर साहू समाज को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ गौर ब्राम्हण समाज के भवन के उन्नयन के लिए 10 लाख रूपए, गोस्वामी समाज को पेडेटराई में जिला स्तरीय भवन के लिए 20 लाख रूपए, साहू समाज के लिए बेमेतरा में भवन हेतु 20 लाख रूपए, राजस्थानी गौर समाज को भवन जीर्णोंद्धार के लिए 10 लाख रूपए और वाद्ययंत्र के लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ गौर ब्राम्हण समाज ने जन्माष्टमी पर मांस-मदिरा बंद करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी नगर पंचायत में कृष्ण कुंज भी बनाया जा रहा है। आदिवासी गोड़ समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बेमेतरा में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति जतायी। धोबी समाज और देवांगन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में भवन के लिए 20 लाख रुपए की राशि देने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इसी प्रकार मानिकपुरी पनिका समाज ने पूर्व में साजा और मुसवाडीह में भवन के लिए 20 लाख रुपए और कलार समाज ने भी 20 लाख रुपए देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुस्लिम समाज द्वारा जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने नगर झेरिया समाज को जमीन आबंटन करने कहा। इसी प्रकार सेन समाज ने निर्माणाधीन भवन में आहता निर्माण के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने पहले भवन निर्माण का कार्य पूरा करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने ग्राम ढोकला में अतिक्रमण हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मेहर समाज द्वारा चर्म शिल्प बोर्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के प्रतिनिधियों को समाज के युवाओं को रीपा में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों के आग्रह पर ग्राम रामपुर (भाड़) में बिजली विद्युत विस्तार का आश्वासन दिया। महारा समाज के प्रतिनिधियों द्वारा जाति प्रमाण पत्र के लिए अंग्रेजी में जाति का उल्लेख करने की बात कही। दिव्यांगजनों द्वारा भवन लोन और अनुदान राशि बढ़ाने की मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने वैष्णव समाज, ठेठवार समाज, गुप्ता समाज, गंधर्व समाज, झेरिया गडरिया समाज द्वारा जमीन और भवन के लिए राशि की मांग पर सुझाव दिया कि पहले जमीन समाज के नाम करें उसके बाद प्रक्रिया अनुसार राशि मंजूर की जाएगी।

Post navigation

Previous नवागढ़ विधानसभा के ग्राम नांदघाट में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं
Next चुनाव के लिये भाजपा ने कसी कमर,लगातार कर रही विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.