Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जीत और हार जीवन के अंग, खिलाड़ी खेल भावना से खेले यह महत्वपूर्ण – दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जीत और हार जीवन के अंग, खिलाड़ी खेल भावना से खेले यह महत्वपूर्ण – दीपक बैज

Abhinesh Pandey December 30, 2022

रायपुर, समय रथ।

ओपन चैलेंजर्स बस्तर फुटबॉल ट्राफी के समापन में शामिल हुए सांसद बस्तर दीपक बैज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं इविप्रा उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू एवं जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम खेल मैदान में मंच निर्माण हेतु सांसद बस्तर दीपक बैज एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की*

*नगरनार में आयोजित अंतराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समारोह पूर्वक समापन*

*लालबाग जगदलपुर एवं चित्रकोट उड़ीसा के मध्य खेला गया रोमांचक मुकाबला*

*विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन की ओर से प्रदान किया गया 51,000 रुपए का प्रथम पुरस्कार*

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की जीत एवं हार जीवन के अंग हैं जीत या हार महत्वपूर्ण नहीं होता महत्वपूर्ण होता है की खिलाड़ी खेल भावना के साथ जीत के खेले किसी भी खेल में दोनों टीमों में से कोई एक टीम ही जीतती है पर सभी खिलाड़ियों ने जीत के लिए संघर्ष किया यह महत्वपूर्ण है।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है आज जगदलपुर एवं बस्तर जिले में विश्व स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण किया गया है शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में फीफा के मापदंडों के अनुसार फुटबॉल मैदान तैयार किया गया है जिससे हमारे बस्तर के खिलाड़ी भी एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेलने का मौका मिल रहा है जिससे वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल हेतु तैयारी कर सकते हैं।

इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की आधुनिक खेल हो या पारंपरिक खेल दोनों में ही आज छत्तीसगढ़ में खेल का वातावरण निर्मित हुआ है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की दूरगामी सोच का परिणाम है की आज राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से छत्तीसगढ़ में खेल का माहौल निर्मित हुआ है।

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम जनपद उपाध्यक्ष जिशान कुरैशी जनपद सदस्य निर्मला दास सरपंच कामनी नागेश वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, राजेश राय, पार्षद कमलेश पाठक बी ललिता राव सांसद प्रतिनिधि एवं राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य मनोनीत पार्षद कौशल नागवंशी मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजय बिसाई , सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो,धनुर्जय दास ,एम वेंकट राव सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं नगरनार सरपंच लैखन बघेल, सियाराम नाग,जालंधर नाग,विजय दास, श्रीमती इंदू बघेल,सोनारू नाग, घनश्याम महापात्र,उप सरपंच रवि दास,विक्की राव,विजय ध्रुव,एस नीला,आदर्श नायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग आरक्षण मुद्दे को लेकर राज्यभवन का किया घेराव
Next रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र एक नये विकास की ओर अग्रसर, क्षेत्रीय विधायक ने अपने क्षेत्रवासियों के हित में करोड़ों रूपये की लागत से किये विभिन्न विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का भूमि पूजन

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.