रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बैंक कि 106 वीं आमसभा में किसानों के हित में अनेक निर्णय पास हुए जिनमें अब कृषकों को 15 दिनों के अंदर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा साथ ही दीर्घकालीन ऋणों के ब्याज दरों में भी कमी कि गयी है।
बैंक की 70 वीं शाखा तरपोंगी में एवं 71वीं शाखा तेन्दुकोना में प्रारंभ किया गया। कुल मिलाकर इस बैंक के अंतर्गत 71 शाखा एवं 550 समितियां है। बैंक का कार्यक्षेत्र वर्तमान में 6 जिलों रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार एवं सारंगढ़ में है।
कृषको की सुविधा की दृष्टि से 3 नवीन शाखाएं खोलने हेतु अपेक्स बैंक/नाबार्ड को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है, तथा 10 नवीन शाखाओं हेतु सर्वे का कार्य प्रगति पर है।
बैंक का ब्याज दर 0.75 प्रतिशत कम किया गया है जिससे समितियों को ब्याज का भार कम होगा तथा कृषकों को भी मध्यमकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण पर 0.75 प्रतिशत ब्याज कम देना पड़ेगा।कृषको की सुविधा की दृष्टि से तारफेंसिंग, हार्वेस्टर हेतु ऋण की सीमा बढ़ाया गया है । दीर्घकालीन ऋण ट्रेक्टर एवं हार्वेस्टर ऋण का ब्याज दर घटाया गया है।
किसानों को अविलंब ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समस्त प्रकार के ऋणों की स्वीकृति का अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रदत्त किया गया।किसानों को ऋण वितरण में विलंब न हो इसे देखते हुये शाखा प्रबंधकों को 1.00 लाख रूपयें मध्यमकालीन तथा 3.00 लाख रूपयें तक उद्यानिकी ऋण स्वीकृति हेतु अधिकार प्रदान किया गया ।
बैंक की योजनाओं, उन्नत बीजो, कृषि उपकरणों के संबंध में कृषकों को जानकारी प्रदान करने हेतु “किसान पुस्तिका” का प्रकाशन वर्ष 2020-21 के धान खरीदी में हुए समितियों को नुकसान की भरपाई हेतु शासन से 72.37 करोड़ रूपयें की प्राप्ति ।बैंक द्वारा 14.79 करोड़ रू. का ऋण वितरण किया गया ।
बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के कोरोना में एवं अन्य कारणों से निधन के कारण 16 मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
बैंक की कार्यशील पूंजी 31 मार्च 2021 की स्थिति में 4995.74 करोड़ रूपयें से बढ़कर 31 मार्च 2022 की स्थिति में 5560.18 करोड़ रूपये हुआ है।
बैंक में 12 ए.टी.एम. स्थापित हो चुका। इसके अतिरिक्त 28 ए.टी.एम. और स्थापित करना है जिसका आर्डर हो चुका है। ए.टी.एम. हेतु कक्ष निर्माण एवं कमरा किराये पर लेने का कार्य प्रारंभ है। इस प्रकार आगामी 4-5 माह में बैंक में 40 ए.टी.एम. की स्थापना कर ली जावेगी।माइको एटीएम किसानों की सुविधा की दृष्टि से 340 समितियों में माईको ए.टी.एम. प्रदान किया गया है साथ ही नवीन 210 समितियों में शीघ्र प्रदान किया जा रहा है।विलंब न हो इस हेतु अधिकतम समय सीमा निर्धारित किया गया। (समिति स्तर पर 7 दिवस एवं शाखा एवं मुख्यालय स्तर पर 3 दिवस ) पूर्ववर्ती भूमि विकास बैंक के कृषक ऋण से मुक्त हो जाये इस हेतु एकमुश्त समझौता का प्रस्ताव पंजीयक को प्रेषित किया गया।
मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 01 नवम्बर 2022 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है जिसके लिए आवश्यक तैयारियां शाखा एवं समितियों में प्रारंभ किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजना गो-धन न्याय योजना अंतर्गत गौठान द्वारा उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का वितरण 232148.42 क्विंटल, रासायनिक खाद 211600 टन का भण्डारण एवं 199471 टन का वितरण किया गया एवं 155518.11 क्विंटल बीज का भण्डारण तथा 147921.63 क्विंटल वितरण किया गया ।
लाखे जयंती के अवसर पर बैंक के संस्थापक पं. वामन राव लाखे जी की प्रतिमा के समीप (लाखे जी का जीवन परिचय हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा) में शिलालेख का निर्माण। इससे पूर्व पं. लाखे जी की प्रतिमा के पास कोई शिलालेख न होने के कारण आमजन उनके जीवन परिचय और कार्यों से प्रायः अनभिज्ञ थे।
कृषकों एवं कर्मचारियों की सुविधा की दृष्टि से 29 अक्टूबर 2021 को बैंक की नवीन लिफ्ट का शुभारंभ
प्रत्येक माह में बैंक की शाखाओं में उपस्थित होकर सेवा सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के साथ परिचर्चा एवं संगोष्ठी किया जाना ।
15 अगस्त एवं 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर रायपुर / महासमुंद / धमतरी / गरियाबंद / बलौदाबाजार जिले के एवं शहर की कुल 71 शाखाओं में जनप्रतिनिधियों को ध्वजारोहण किये जाने का अधिकार प्रदाय । समाजिक दायित्व की दृष्टि से 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बैंक मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। विभिन्न अवसरों पर पौधों का वितरण भी किया गया।
