Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, खुलेगा नया कॉलेज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, खुलेगा नया कॉलेज

Abhinesh Pandey April 30, 2023

जरहागांव को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा, खुलेगा  नया कॉलेज मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 कार्याें का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

बेटे के निवेदन पर कैंसर पीड़ित माता की इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सहायता देने के निर्देश दिए

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 30 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव में आमजनों से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा और मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में नया कॉलेज खोलने सहित अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 31 करोड़ 35 लाख रूपए के शिलान्यास कार्य तथा एक करोड़ 67 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

माता कैंसर पीड़ित है इलाज के लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रखा है, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत अब होगा इलाज – कार्यक्रम के दौरान अर्जुन कोशले ने बताया कि उनके पिता का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया है, मां कैंसर पीड़ित है। अभी आयुष्मान कार्ड से इलाज करा रहा हूं, लेकिन इलाज का खर्चा काफी अधिक है, इसके लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रख दिया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी गंभीर बीमारियों में आज आदमी की आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए हमने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना बनाई है, जिसमें 20 लाख रूपए तक का इलाज हो जाता है। आपकी माता जी का इलाज इसी योजना से हो जाएगा और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया। वंदना ने बताया कि मैं मुंगेली में रहती हूं। मुझे भी कैंसर की समस्या थी। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मुझे 5 लाख 50 हजार रूपए ब्लड कैंसर की इलाज के लिए प्राप्त हुए। आज जो मुझे आराम पहुंचा है वह आपकी वजह से है। शबाना कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गरम भोजन के साथ ही अण्डा भी दिया जा रहा है। मैंने देखा कि बहुत अच्छा लाभ मेरे बच्चे को मिला है। इसका वजन चार किलो बढ़ गया है। मधु ने बताया कि सोमवार को मेरे गांव में मोबाइल मेडिकल आती है और इलाज भी मिल जाती है।

तीन लाख रूपए का ऋण माफ हुआ, बच्चा पढ़ रहा है मेडिकल कॉलेज में – मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास और कृषि हितैषी के संबंध में फीडबैक भी लिया। एक किसान ने बताया कि मुख्यमंत्री की कृषि हितैषी योजना से किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि के नये रास्ते खुल गए हैं। इसका सीधा लाभ खेती-किसानी मंे पहुंचा ही है। दूसरे महत्वपूर्ण परिवर्तन भी नजर आ रहे हैं। किसान ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। एक एमबीबीएस, एक नर्सिंग की पढ़ाई और एक एम.ए. कर रहा है।

आज ही आया बेरोजगारी भत्ते का पैसा – मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ते के बारे में फीडबैक लिया। फुलमनी ने बताया कि आज ही मेरे मोबाइल में मैसेज आया है। हम लोगों को बेरोजगारी भत्ते मिलने से अपनी दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। राजीव युवा मितान क्लब के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। लखीराम यादव ने बताया कि उन्होंने ओलम्पिक खेलों मंे भाग लिया और संभाग स्तर तक पहुंचे। उन्होंने एक सुन्दर गीत मुख्यमंत्री को सुनाया। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न सहायता योजना की समीक्षा भी की। हितग्राहियों ने बताया कि नियमित रूप से राशन मिल रहा है। गोमती साहू ने बताया कि रीपा की वजह से गांवों में पलायन रूक गया है। मोहन लाल साहू ने बताया कि 86 हजार का गोबर मैंने बेचा है और इससे मिले पैसों से बच्चों को पढ़ा रहा हूं।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं – मुख्यमंत्री ने जरहागांव में नया कॉलेज खोलने, जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा देने, जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था करने, नगर पालिका मुंगेली में नए कार्यालय भवन के निर्माण, मुंगेली में नया स्विमिंग पूल निर्माण हेतु 50 लाख, जरहागांव स्कूल का उन्नयन स्वामी आत्मानन्द स्कूल में, ग्राम अमोरा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोला, मुंगेली बाईपास में प्रकाश की व्यवस्था हेतु डेढ़ करोड़ देने, जरहागांव पीएचसी के सीएचसी में उन्न्यन, ग्राम पंचायत रामगढ़ में जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का निर्माण, सर्किट जरहागांव हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण, ग्राम सेतगंगा से ग्राम कोसमतरा तक सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्य की घोषणा की।

Tags: जरहागांव भेंट-मुलाकात मुंगेली विधानसभा

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री ने 66 हजार 265 युवाओं के खाते में अंतरित की 16 करोड़ रूपए की राशि
Next रायपुर पुलिस और सुरक्षित भव: फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

Related Stories

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

You may have missed

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

August 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.