Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत संविदा कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत संविदा कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर आप का प्रदर्शन

Abhinesh Pandey April 1, 2022

 

*विद्युत विभाग में कर्मचारियों का हो रहा शोषण है विभाग जल्द करे नियमित – तेजेंद्र तोडेकर*

रायपुर । आज रायपुर में आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत संविदा कर्मचारियों व ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर विद्युत कार्यालय डंगनिया का घेराव किया, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजकुमार कालेज के सामने जी.ई रोड स्थित कार्यालय से पैदल अनुपम गर्दन चौक से होकर प्रदर्शन करते विद्युत भवन डंगनिया रायपुर पहुँचे ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा 2 सूत्रीय मांगो को लेकर विगत 20 दिनों से बुढातालाब स्थित धरना स्थल पर शांति पूर्वक समर्थन कर कर रहे है, इसके बाद भी आज तक छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग द्वारा उनकी मांगो को नहीं सुना जा रहा है, छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी जायज मांग कर रहे है पूर्व में अगस्त 2021 में 12 दिनों तक आन्दोलन करने के बाद नवंबर तक नई भर्ती के माध्यम में उन्हें नियमित करने का आश्वासन विभाग द्वारा दिया गया था पर इसके बाद भी विभाग द्वारा उनकी मांगो को नहीं सुना गया साथ हि छत्तीसगढ़ में कार्यरत विद्युत ठेका कर्मियों को ठेकेदारों के गलत रवैये के चलते उन्हें भी पर्याप्त सुविधाएँ नहीं मिल रही है विभाग ठेका पद्दति समाप्त कर सभी कर्मचारियों को नियमित करे ताकि वो भी सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सके |

प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारियों व विद्युत ठेका कर्मचारियों के जायज मांगो का समर्थन करती है और उनकी जायज मांगो को पूरा कराने के लिए आम आदमी पार्टी हर तरह से उनके साथ है व जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती उनकी लड़ाई लड़ते रहेगी | तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा कि विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों कि कर्मचारियों कि मांग जल्द से जल्द पूरा करना होगा नहीं तो पुरे प्रदेश में आन्दोलन तेज होगा साथ हि सरकार को ठेका पद्दति समाप्त कर कर्मचारियों को तत्काल नियमित करना होगा | प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन के कहा कि पॉवर कंपनी में कार्यरत समस्त विद्युत संविदा कर्मचारियों को लाईन परिचारक के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द नियमित किया जाय |

मांगे निम्न है –

1. पॉवर कंपनी में कार्यरत समस्त विद्युत संविदा कर्मचारियों को लाईन परिचारक के रिक्त पदों पर नियमित किया जाय

2. पॉवर कंपनी में सेवा कार्य के दौरान शहीद हुए समस्त विद्युत संविदा कर्मचारियों के परिजनों के किसी एक सदस्य को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति तथा तत्काल उचित मुआवजा राशि प्रदान किया जाय |

3. विद्युत विभाग में ठेका पद्दति समाप्त कर सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाय ।

आज के कार्यक्रम में प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल, प्रदेश अध्यक्ष यूथ तेजेंद्र तोडेकर, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन, प्रदेश छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष अन्यतम शुक्ला, अनुषा जोशाफ, पलविंदर सिंह, कलावती मार्को, गजानंद लहरे, संतोष दुबे, मुकेश देवांगन, सदीप नापित, संदीप तिवारी, राजाराम सिन्हा, मो. सलीम, अली हाफिज, आबिद हुसैन, बिरेन्द्र पवार, गजानंद लहरे, जीतेन्द्र शुक्ला, के एस नायडू, राकेश राजगढ़िया, विशाल मिश्रा, बलवंत सिंह, रघुनाथ यादव, हेमंत टंडन, महेंद्र बिसेन, सागर क्षीर सागर ।

 

Post navigation

Previous आईपीएल मैच पर कर रहे थे वन टू का फोर.., पकड़ाए 13 सटोरिए
Next सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों कर्मचारियों को दी गई विदाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने की सेवा की सराहना

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.