Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन कार्ड व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन कार्ड व्यवस्था का लाभ मिलना शुरू

Abhinesh Pandey January 28, 2022

 

धमतरी जिले की पूर्णिमा बंजारे को मिली राहत

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बायोमेट्रिक प्रणाली से पलौद के उचित मूल्य के दुकान से उठाया राशन

मुख्यमंत्री और राज्य शासन के प्रति जताया आभार

नई व्यवस्था में राशनकार्ड धारी परिवारों को देश के किसी भी राशन दुकान से राशन लेने की सुविधा

रायपुर, 28 जनवरी 2022

वन नेशन वन राशन कार्ड व्यवस्था लागू होने के बाद अब किसी भी राशन दुकान से खाद्यान्न लिया जा सकता है। इससे मजदूरी करने राज्य में अथवा राज्य के बाहर अन्य स्थान पर जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत हो रही है। पहले इन मजदूरों को राशन लेने के लिए अपने गांव के राशन दुकान जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में लागू की जा रही इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के समस्त राशनकार्ड धारियों को आधार कार्ड प्रमाणीकरण कर बायोमेट्रिक प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद राशन उपभोक्ताओं को किसी भी राशन दुकान से राशन उठाने की सुविधा मिलेगी।

वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था प्रदेश के सभी जिलों में लागू की जा रही है।
इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चरणबद्ध ढंग से राशन दुकानों में आधार कार्ड के जरिए उपभोक्ता के सत्यापन के लिए राशन दुकानों में ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। रायपुर जिले में इस नई व्यवस्था का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। रोजी रोटी की तलाश में अन्य जिलों से आए मजदूर परिवारों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो गया है। ग्राम पलौद में ऐसी एक महिला श्रीमती पूर्णिमा बंजारे है। उन्हे इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।

श्रीमती पूर्णिमा बंजारे और उसका परिवार बेहतर रोजगार के सिलसिले में धमतरी से रायपुर आया हुआ है। यह परिवार मूलतः धमतरी जिले के ग्राम शंकरदाह, ग्राम पंचायत हरफ्तराई का रहने वाला है। वर्तमान में यह परिवार आरंग विकास खंड ग्राम पलौद में संचालित निर्माण कार्य में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा है। पूर्णिमा बंजारे के पति श्री रूस्तम बंजारे ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को 04 दिसम्बर 2021 को पत्र प्रेषित कर राशन उठाने में आ रही दिक्कत के संबंध में अवगत कराते हुए उन्हें उनके कार्यस्थल के आस-पास के उचित मूल्य के दुकान के माध्यम से राशन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।
राज्य के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने श्री बंजारे के आवेदन को संज्ञान में लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल उन्हें राशन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद श्री रूस्तम बंजारे को ई-पॉस के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण से वर्तमान निवास स्थान पलौद के उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण शुरू हो गया है। इस परिवार ने माह जनवरी 2022 का राशन उठाया है। श्रीमती बंजारे के परिवार ने राशन उठाव की व्यवस्था उनके कार्यस्थल के निकट कराने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

श्रीमती बंजारे ने बताया कि उन्हें हर महीने पीडीएस का राशन लेने के लिए मजदूरी से दो दिन की छुट्टी लेकर 200 किलो मीटर दूर धमतरी जिले के हरफ्तराई ग्राम जाना पड़ता था जिससे मजदूरी और पैसे दोनों का नुकसान होता था। इस नई व्यवस्था से उन्हें अब अपने गांव जाने की जरूरत नही है। उन्होंने बताया कि उन्हें नई व्यवस्था से काफी सुविधा मिली है। गौरतलब है कि नई व्यवस्था से ऐसे लोग जिन्हें काम-काज के सिलसिले में अन्य स्थान जाना पड़ता है उन्हें अब अपने राशन के लिए चिंतित नहीं होना पड़ेगा। अन्य राज्यों में भी लोग अब अपना राशन उठा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि इस नई व्यवस्था के तहत कोकड़ी, जिला गोंदिया महाराष्ट्र की प्राथमिक राशनकार्डधारी श्रीमती पार्वती पति जनकदास जंदामल ने भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान तिरपानगढ़ विकासखंड छुरिया जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से राशन का उठाव कर रही है। श्रीमती पार्वती को पात्रता अनुसार 15 किलो चावल का वितरण किया जा रहा है। इस तरह बायोमेट्रिक प्रणाली से राशन प्राप्त करना आसान होे गया है। वन नेशन वन राशन कार्ड की इस नई व्यवस्था में राज्य में ई-पॉस के माध्यम से पीडीएस के राशन सामग्री वितरण से अब राज्य का कोई भी राशनकार्डधारी अथवा अन्य राज्य के राशनकार्डधारी छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के उचित मूल्य दुकान से अपनी सुविधानुसार अपना राशन का उठाव कर सकते हैं।

 

 

Post navigation

Previous स्वसहायता समूह की बहनों को मिला अदालती न्याय अहंकारी सरकार के लिए सबक- डॉ. रमन
Next कलिंगा विश्वविद्यालय के सीआईएफ के तत्वाधान में आणविक तकनीक पर ऑनलाईन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन संपन्न

Related Stories

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू

You may have missed

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026
बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

September 23, 2026
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 23, 2026
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.