Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध आचरण के मामले में नायब तहसीलदार मस्तूरी पर निलंबन की कार्यवाही
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध आचरण के मामले में नायब तहसीलदार मस्तूरी पर निलंबन की कार्यवाही

Abhinesh Pandey April 17, 2022

 

00 कलेक्टर बिलासपुर ने नायब तहसीलदार को जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर में किया संलग्न
00 निलंबन और कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव कमिश्नर बिलासपुर को भेजा
रायपुर। 
नायब तहसीलदार मस्तूरी द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विरूद्ध आचरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने नायब तहसीलदार मस्तूरी को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा बिलासपुर में संलग्न किया गया है। कलेक्टर ने नायब तहसीलदार मस्तूरी के विरूद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को भेजा है।
बिलासपुर जिले के मस्तूरी तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री रमेश कुमार कमार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनका आचरण शासकीय सेवक के आचरण के विपरीत है। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा इस संबंध में बिलासपुर संभाग के कमिश्नर को भेजे पत्र में उल्लेख किया गया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मस्तूरी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि 4 अप्रैल 2022 कार्यालयीन दिवस सोमवार को तहसील मस्तूरी में पदस्थ श्री रमेश कुमार कमार, नायब तहसीलदार मस्तूरी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें नायब तहसीलदार द्वारा शासकीय सेवक के विपरीत आचरण किया गया है। उस वीडियो के अभिप्रमाणन साक्षी श्रीमती मीना नेताम, श्री मनीष मिश्रा, सहायक ग्रेड-3 एवं श्री रूपचंद राय सामान्य नागरिक उपस्थित थे। साक्षियों के कथन व प्रतिवेदन से यह स्पष्ट है कि घटना श्री रमेश कुमार कमार द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार मस्तूरी में कारित की गई है। श्री कमार का उपरोक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के उल्लंघन में दण्डनीय होने एवं उक्त घटना से शासन एवं राजस्व न्यायालय की छवि धूमिल होना प्रतिवेदित करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा की गई है।
कलेक्टर बिलासपुर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के प्रतिवेदन के आधार पर लोकहित में श्री रमेश कुमार कमार नायब तहसीलदार मस्तूरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने एवं कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव अनुशंसा सहित कमिश्नर बिलासपुर को भेजा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Post navigation

Previous विश्व जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ज्ञानेश्वरी दिखाएंगी ग्रीस में दमखम
Next पंजाब जीत के बाद छत्तीसगढ़ में भी जनता के भरोसे पर खरी उतरेगी AAP -डॉ. संदीप पाठक

Related Stories

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

August 25, 2026
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

August 25, 2026
आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

August 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
  • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी ईद मिलादुन्नबी की बधाई 

You may have missed

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

August 25, 2026
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

August 25, 2026
आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

August 25, 2026
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

August 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.