Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ में पहली बार रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में हार्ट ट्रांसप्लांट और यूरो रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर में हार्ट ट्रांसप्लांट और यूरो रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत

Abhinesh Pandey June 16, 2023

 

रायपुर। अत्याधुनिक चिकित्सकीय सेवाओं व सुविधाओं के लिए सबसे बड़ी और विश्वसनीय संस्थान के रूप में पहचान स्थापित कर चुके रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि होगी इसलिए कि अब इसके लिए ऐेसे मरीजों को महानगरों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डॉक्टर ए. नागेश, कंसल्टेेंट सीटीव्हीएस एंड हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जन ने कार्डयिक सर्जरी व केडावरिक हार्ट ट्रांसप्लांट के एडंवास सिस्टम के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि जब हार्ट कुशलता से काम करने लायक नहीं रहता है और किसी व्यक्ति का जीवन संभावित रूप से खतरे में हो तो हार्ट ट्रांसप्लांट (हृदय प्रत्यारोपण) की आवश्यकता पड़ती है। एक व्यक्ति को आम तौर पर हृदय प्रत्यारोपण की सलाह तब दी जाती है जब गंभीर हार्ट फेलियर हो,जब दिल की शरीर से चारों ओर पर्याप्त रक्त पंप करने में परेशानी हो रही हो और उसका हृदय प्रत्यारोपण के बिना जीवित बचना संभव नहीं हो। हार्ट ट्रांसप्लांट के दौरान हार्ट बाइपास मशीन आपके रक्त को प्रसारित करती रहेगी। आपरेशन से क्षतिग्रस्त हिस्से को हटा दिया जाता है,और मुख्य धमनियों से जोड़ दिया जाता है। एक हृदय प्रत्यारोपण सामान्यत: छ: से आठ घंटे में होता है। इसके बाद भी काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। एडवांस उपचार सिस्टम से जोखिम कम जरूर हो गए हैं पर खत्म नहीं हुए हैं। इसके लिए ट्रांसप्लांट सेंटर में लगातार फालोअप अपाइमेंट की जरूरत होगी।

डॉ. विवेक वेंकटरामाणी (यूरोलॉजी-गोल्ड मेडेलिस्ट सीएमसी वेलुर) एंड रोबोटिक सर्जरी (एमआईएएमआई यूएसए) ने रोबोटिक सर्जरी और यूरोलॉजी कैंसर के संबंध में बताया कि रोबोटिक सर्जरी या रोबोट-असिस्टेड सर्जरी एक तरह की न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी है, जहां रोबोटिक सर्जरी करने के लिए छोटे कीहोल के माध्यम से मानव शरीर में प्रवेश करते हैं। इन भुजाओं को एक कंसोल पर कुछ दूरी पर बैठे सर्जन द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यूरो-ऑन्कोलॉजी यूरोलॉजी की एक उप-विशेषता है जो मानव मूत्र प्रणाली के कैंसर से संबंधित है, जिसमें गुर्दे, मूत्रवाहिनी, मूत्राशय, प्रोस्टेट, मूत्रमार्ग, लिंग, अंडकोष शामिल हैं।

रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत ने प्रोस्टेट और किडनी के कैंसर के इलाज में क्रांति ला दी है। प्रोस्टेट कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। बढ़ती जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य जांच और एक तरफ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के कारण और जीवन काल में वृद्धि और उम्र बढने वाली आबादी की बड़ी संख्या के कारण अब प्रोस्टेट कैंसर मामलों का अधिक सामान्य रूप से निदान किया जाता है।

छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे मध्यभारत में विश्वस्तरीय चिकित्सा व सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाओं के लिये प्रतिष्ठित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की चिकित्सकीय सेवाएं लगातार विस्तारित की जा रही हैं। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे जो 35 वर्षो से अधिक अनुभवी व कुशल सर्जन के रूप मे प्रतिष्ठित हैं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल को, अपने परिश्रम व प्रयासों से श्रेष्ठ हॉस्पिटल का दर्जा प्राप्त करने में समर्पित ढंग से जुटे रहते हैं।

छत्तीसगढ़ के सर्वप्रथम रोबोटिक सर्जरी मशीन की स्थापना रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में की गई है। अब तक 100 से भी अधिक अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में किए जा चुके है। हृदय रोग, किडनी, लिवर, मस्तिष्क संबंधी जटिल से जटिल रोगों के मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज, यहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों व कुशल अनुभवी स्टाफ के द्वारा होता है।

Post navigation

Previous यूज्ड वॉटर तथा सेप्टेज मैनेजमेंट में छत्तीसगढ़ बनेगा देश में अग्रणी राज्य: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
Next भर्ती के नाम पर भ्रामक वीडियो प्रसारित करने पर वन विभाग रायपुर ने लिखाई एफ.आई.आर

Related Stories

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026

Recent Posts

  • वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ…

You may have missed

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

June 24, 2026
विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

June 24, 2026
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

June 24, 2026
छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत नागरिकों को जल देना निगम का प्राथमिक कर्तव्य, व्यापार करना नहीं:- मनोज सिंह ठाकुर

June 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.