Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • चार साल में बढ़ गए नौ लाख मतदाता,इनमें तीन लाख नए युवा मतदाता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चार साल में बढ़ गए नौ लाख मतदाता,इनमें तीन लाख नए युवा मतदाता

Abhinesh Pandey January 8, 2023

– इस बार बढ़े 76 बूथ, तीन लाख से ज्यादा नाम विलोपित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चार वर्ष के भीतर मतदाताओं की संख्या करीब नौ लाख बढ़ी है। इनमें तीन लाख नए युवा मतदाता जुड़े हैं जो कि पहली बार वोट देंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। अभी मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 94 लाख, 54 हजार नौ हो गई है। जबकि पिछली बार विधानसभा चुनाव 2018 में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 85 लाख, 45 हजार 819 थी। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

चुनावी गड़बडिय़ों को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने सुधार की दिशा में नया कदम उठाया है। अब नए मतदाता पहचान कार्ड आधार से जोड़ा गया है। यह पहले से अधिक सुरक्षित कार्ड है, नया कार्ड जो मतदाताओं को दिया जा रहा है उसमें क्यूआर कोड लगाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक क्यूआर कोड से मतदाता की जानकारी मिलेगी। इससे यह पता चल सकेगा कि मतदाता असली है या फिर नकली। इसके अलावा पहचान पत्र में नए कलेवर का होलोग्राम आदि होगा। एक अप्रैल 2023 तक सभी मतदाताओं से आधार संख्या संकलित करनेे के लिए लक्ष्य रखा गया है। हालांकि मतदाता पहचान पत्र के लिए आधार की जानकारी देना स्वैच्छिक होगा।आंकड़ों की मानें तो इस बार प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महज एक हजार ही कम है। वर्तमान स्थिति में प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 97 लाख 27 हजार है तो महिला मतदाताओं की संख्या 97 हजार 26 हजार के करीब है। प्रदेश में तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 811 है।

इस बार बढ़े 76 बूथ, तीन लाख से ज्यादा नाम विलोपित-

वर्ष 2023 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए इस बार 76 बूथ बढ़ाए गए हैं। अब इनकी संख्या 23,907 हो गई है। फार्म छह के जरिए पांच लाख 74 हजार 60 नए मतदाता जोड़े गए हैं। फार्म सात के आधार पर तीन लाख 76 हजार नाम विलोपित भी किए गए हैं।

Post navigation

Previous पंडरिया : शक्कर कारखाना दुर्घटना मशीन के बेल्ट में कपड़ा फसा श्रमिक की हुई मौत
Next यादव ठेठवार समाज रायपुर राज वार्षिक अधिवेशन एवं प्रदेश स्तरीय ठेठवार सभा का आयोजन 15 जनवरी को

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.