Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • घटना के 15 दिन बाद हुई FIR पर उच्च न्यायालय की फटकार, पारित किया स्थगन आदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

घटना के 15 दिन बाद हुई FIR पर उच्च न्यायालय की फटकार, पारित किया स्थगन आदेश

Abhinesh Pandey January 14, 2023

रायपुर।
राजधानी के आज़ाद चौक में गत 21 दिसंबर को हुई मार पीट की घटना सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं । इस घटना में छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला को सर में गंभीर चोट आयी थी । उनकी शिकायत पर थाना आज़ाद चौक में आरोपी सुमित शुक्ला, भावेश शुक्ला, शान्तनु झा, प्रभाकर झा, विनीत पवार एवं अन्य के ख़िलाफ़ धारा 307, 323, 506, 294, 147, 148 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी । घटना के बाद से आरोपीगण फ़रार चल रहे हैं ।
बताया जाता हैं की आरोपी सुमित शुक्ला को अपना चचेरा भाई कहने वाले आशीष द्विवेदी ने घटना के 15 दिन बाद 5 जनवरी को आज़ाद चौक थाना पहुँच कर सुमित शुक्ला की तरफ़ से शिकायत प्रस्तुत की जिस पर थाना आज़ाद चौक में उल्टे घटना में पीड़ित किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल, हिमांशु जैन, मितेश लखोटिया के ख़िलाफ़ भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई ।
समझौते का दबाव बनाने की मंशा से हुई मिथ्या शिकायत एवं प्राथमिकी के ख़िलाफ़ वैभव शुक्ला उच्च न्यायालय पहुँच गये । जहां उनकी याचिका याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय बिलासपुर की एकल पीठ ने प्राथमिकी पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही पर स्थगन आदेश पारित किया । साथ ही पुलिस विभाग तथा शिकायतकर्ता आशीष द्विवेदी को फटकार लगाते हुए उन्हें नोटिस जारी किया हैं ।
मामले की अगली सुनवाई 6 हफ़्ते बाद रखी गई हैं ।
वैभव शुक्ला के वकील सरफ़राज़ ख़ान ने बताया की वैभव शुक्ला द्वारा आरोपियों पर गंभीर धारा में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई थी । आरोपीगण घटना के बाद से फ़रार चल रहे हैं । उनकी अनुपस्थिति में आशीष द्विवेदी नामक शिकायतकर्ता ने घटना के 15 दिन बाद शिकायत की और किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री वैभव शुक्ला, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भावेश बघेल, हिमांशु जैन, मितेश लखोटिया के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज करवायी । प्राथमिकी में शिकायत देर से प्रस्तुत करने का कारण ‘समझौते के आश्वासन पर से’ अंकित हैं । उच्च न्यायालय के समक्ष हमने दलील रखी की आशीष द्विवेदी द्वारा दर्ज करवायी गई प्राथमिकी पूर्णतः फ़र्ज़ी हैं तथा केवल द्वेषवश वैभव शुक्ला पर समझौते का दबाव बनाने हेतु करवायी गई हैं, जिस पर सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने पुलिस तथा आशीष द्विवेदी को नोटिस जारी किया हैं तथा ‘no coercive actions shall me taken against the petitioners’ आदेशित करते हुए स्थगन आदेश पारित किया हैं ।

Post navigation

Previous मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं
Next स्मार्ट बाजार बनाने की परिकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु चेंबर में बैठक

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.