Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर का पर्यावरण गोष्ठी एवँ शपथ ग्रहण सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीनआर्मी ऑफ रायपुर का पर्यावरण गोष्ठी एवँ शपथ ग्रहण सम्पन्न

Abhinesh Pandey June 6, 2023

 

रायपुर। 5 जून पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली अग्रणी संस्था ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा पर्यावरण दिवस के शुभअवसर पर पर्यावरण गोष्ठी एवँ शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ आराध्या देवी भारत माता की मूर्ती पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित तथा भारत माता की वंदना कर किया गया। आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर लगभग 150 से भी अधिक सदस्य उपस्थित रहे । जिनका स्वागत, अभिनंदन संस्था अध्यक्ष श्री मोहन वार्ल्यानी जी द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 नए सदस्यों ने ग्रीनआर्मी संस्था में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी वचन बद्वत्ता दोहराते विचार व्यक्त किये। पर्यावरण विचार गोष्ठी के दौरान सेंट पेलोटी कालेज, महिला गुरुकुल महाविद्यालय कालीबाड़ी, खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय छात्राओं ने विशेष रूप से सहभगिता दर्ज कराई। छात्राओं ने कहा कि 1. पेड़ो की कटाई बेरहमी से हो रही, यही वजह है कि आज तापमान सर चढ़कर बोल रहा है, संस्था का मुहिम बहुत अच्छा है इंसमे युवाओं को जुड़कर काम करना चाहिए। 2. पॉलीथिन का अधिक उपयोग का दुष्परिणाम जलवायु प्रभवित हो रही है। 3. पेड़ नही रहेंगे तो मानव जीवन के साथ समस्त जीव जंतुओं, का जीवित रहना असम्भव है, इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की प्रयाश करना चाहिए, संस्था का वृक्षरोपण कार्य सराहनीय है।इस दौरान शपथ अधिकारी के रूप में श्री अमिताभ दुबे जी संस्थापक ग्रीनआर्मी विशेष रूप से मौजूद रहे एवँ नए सदस्यों को शपथ दिलाते रहे। तत्पश्चात संस्था के नए जोनपदाधिकारियों ने भी शपथ अधिकारी के उपस्थिति में शपथ ग्रहण कर वचन बद्वत्ता दोहराई। जिसके पश्चात संस्था संस्थापक श्री अमिताभ जी द्वारा संस्था में शामिल सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए संस्था की गतिविधियों एवँ कार्यप्रणाली की जानकरी प्रदान की गई। ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष मोहन यानी में उपस्थित जनसमुदाय को कहां की प्रकृति का सबसे सरल तरीके से संरक्षण करना चाहते हो तो अपने संसाधनों को कम से कम कर ले। ग्रीन विंग अध्यक्ष श्रीमती हरदीप कौर पूर्वा जी द्वारा युवाओं एवँ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु आगे आने हेतु अपील करते हुए कहा कि अगर विद्यार्थी एवँ युवा पर्यवारण संरक्षण हेतु आगे आएंगे तो पालकगण स्वतः जागरूक होंगे एवँ पर्यावरण संरक्षण में सहायक सिद्ध होंगे। आज के इस कार्यक्रम का संचालन मिस नेहा साल्मन द्वारा किया गया जिनके कारण संपूर्ण पर्यावरण प्रेमियों का ध्यान सभा की ओर केन्द्रित रहा ।
डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर ब्राउन विन चेयर पर्सन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, जल संरक्षण, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने, सिंगल यूज़ नो प्लास्टिक के लिए साल भर किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण व आकलन हमें प्रतिवर्ष 5 जून को आत्ममंथन के रूप में करना चाहिए।
संस्था मीडिया चेयरमेन शशिकान्त यदु ने बताया कि सभी नए सदस्यों की कल बुधवार 7 जून को संध्या 6:00 से 8:00 वृंदावन हॉल में विशेष प्रशिक्षण होने जा रहा है कि वह ग्रीन आर्मी में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण का काम कैसे कर सकते हैं जिसके प्रशिक्षक के तौर पर मि टारगेट एवं नेहा सालमन जी होंगे।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रात्रि लहरी, श्री गुरदीप टूटेजा, आशीष शर्मा , कुलदीप दुबे , हितेश दीवान जी, एस एस भामरा, नीलम अग्रवाल, छोटे लाल साहू, राजू लाल यादव, भरत त्रिवेदी, एवँ समस्त जोन पदाधिकारी एवँ सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous एनएच एमएमआई नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया गया वृक्षारोपण, कैंसर के मरीजों ने पौधे लगाकर जागरूकता के लिए दिया अनोखा संदेश
Next जनसंपर्क विभाग में मिली पदोन्नति, हुए तबादले

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.