Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • ग्रहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़

ग्रहमंत्री साहू ने प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं

Abhinesh Pandey April 9, 2022

*छतीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा में रचे-बसे हैं भगवान राम – श्री साहू*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/2022/ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को 10 अप्रैल को प्रभु श्रीराम के पावन जन्मदिवस “ रामनवमी ” पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस पावन अवसर पर प्रदेश वासियों के मंगलमय जीवन और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। गृहमंत्री साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परम्परा में प्रभु श्री राम रचे-बसे हैं। प्रभु श्री रामचन्द्र जी का संपूर्ण जीवन हम सबको आदर्शों पे चलने और मर्यादाओं का पालन करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व और हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का अधिकांश समय यहां बिताया। वनवास काल के दौरान श्रीराम छत्तीसगढ़ में जिस मार्ग से गुजरे थे, उसे राज्य सरकार ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ के रूप में विकसित कर रही है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत प्रथम चरण में सीतामढ़ी-हरचौका (जिला कोरिया), रामगढ़ (जिला सरगुजा), शिवरीनारायण (जिला जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (जिला बलौदाबाजार), चंदखुरी (जिला रायपुर), राजिम (जिला गरियाबंद), सप्तऋषि आश्रम सिहावा (जिला धमतरी), जगदलपुर और रामाराम (जिला सुकमा) को विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में चंदखुरी के बाद अब शिवरीनारायण में रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत विकसित की गई नई सुविधाओं और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा। ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ‘ योजना से भावी पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से परिचित होने के अवसर के साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों को उच्च स्तर की सुविधाएं भी प्राप्त होंगी।

Post navigation

Previous धान का पूरा मूल्य ₹2500 और महिला किसान सत्याग्रहियों की मांगें पूरी करे सरकार- आप
Next यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनहितैषी नीतियों पर लगेगी खैरागढ़ के जनता की मुहर – रेखचंद जैन ( संसदीय सचिव )

Related Stories

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान

You may have missed

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

हृदयस्थल: अनुसंधान प्रयोगशालाओं से ‘विकसित भारत’ की कक्षाओं तक

September 5, 2026
AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका

September 5, 2026
धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए

September 4, 2026
उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण का डीडीआरएफ टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.