Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गौरव समागम-2023; मुख्यमंत्री ने नगर निगम को दी 20 करोड़ की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौरव समागम-2023; मुख्यमंत्री ने नगर निगम को दी 20 करोड़ की सौगात

Abhinesh Pandey February 15, 2023

 

– बाईपास बनाने मिलेंगे 10 करोड़

– संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक जैन ने जताया आभार
जगदलपुर। बुधवार को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश के नगरीय निकायों के गौरव समागम कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर नगर निगम को 20 करोड़ रुपये की सौगात दी। इसके अलावा, करकापाल से बनने वाले बाईपास के लिए अलग से 10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। जगदलपुर नगर निगम को यह सौगात दिए जाने पर कार्यक्रम में मौजूद जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सीएम का आभार माना है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर को साकार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि शहर विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व नगरीय निकाय मंत्री श्री शिव डहरिया ने राशि की कोई कमी नहीं होने दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने चार साल के कार्यकाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और फ़्लैगशिप योजनाओं में बेहतर कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के प्रमुख सचिव डा अय्याज तम्बोली, निदेशक श्री तिग्गा, सौमिल चौबे समेत अन्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे। जगदलपुर नगरनिगम महापौर श्रीमती सफिरा साहू व अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
**
*सीएम ने कहा- रेखू हमेशा लाते हैं प्रस्ताव*
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन की तारीफ करते कहा कि वे जब भी रायपुर आते हैं नगर निगम जगदलपुर के विकास का कोई न कोई प्रस्ताव जरूर लेकर आते हैं। सीएम ने विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। नगरीय निकाय मंत्री ने गौरव समागम कार्यक्रम के औचित्य को निरुपित किया।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल हुए
Next ईडी की टीम ने दी कोरबा कलेक्ट्रेट में दबिश

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.