Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कोरोना काल में जनसेवा करेगी एनएसयूआई : नीरज
  • छत्तीसगढ़

कोरोना काल में जनसेवा करेगी एनएसयूआई : नीरज

Abhinesh Pandey January 10, 2022

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रदेश के 32 जिलों के लिए जारी किया कोविड हेल्पलाइन नम्बर

रायपुर । एनएसयूआई छात्र हित के साथ साथ जनसेवा व समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रही है। छात्रों के साथ ही समाज के हर वर्ग के लिए कार्य एनएसयूआई समय समय पर करते आई है। जनसेवा की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए एनएसयूआई प्रदेश स्तरीय कोविड हेल्पलाइन नम्बर जारी कर रही हैं। यह बातें एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने मनेन्द्रगढ़ में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश स्तरीय कोविड हेल्पलाइन नम्बर जारी करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी दस्तक दे रही है। कोरोना की दोनों लहर के दौरान प्रदेशभर के लोगो को मदद के लिए जूझना पड़ा है इसी को देखते हुए एनएसयूआई द्वारा प्रदेश के 32 जिलों के लिए कोविड हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। प्रदेश के 32 जिलों में 350 एनएसयूआई कार्यकर्ता कोविड हेल्पलाइन के तहत 24 घंटे कोविड से जुड़ी हर प्रकार की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव द्वय हाफिज मेमन, पूर्व न्यायाधीश व्यंकटेश सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष राजा पांडेय, मेहुल यादव, कासिम अंसारी, गुरप्रीत सिंह मखीजा, रंजन शर्मा, अंकुर केशरवानी, जसमीत कौर मौजूद थे।

हर जिले में काम करेगी हेल्पलाइन
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया की प्रदेश के हर जिले में एनएसयूआई कोविड हेल्पलाइन काम करेगी। इसके लिए सभी जिलों के एनएसयूआई कार्यकर्ताओ के नम्बर जारी किए गए है। रायपुर जिले के लिए 40, कोरिया जिले के लिए 15, नवगठित मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के लिए 15 एनएसयूआई कार्यकर्ताओ के नम्बर जारी किए गए है। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी नम्बर जारी हुए है।

Post navigation

Previous हाथी-मानव द्वंद्व प्रबंधन पर आयोजित अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने लिया हिस्सा
Next डॉ. रमन की सीधी चुनौती भूपेश बतायें किसको दे दी पांच लाख नौकरी?

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.