Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कोटा में छात्रावास निर्माण के फैसले को संसदीय सचिव रेखचंद जैन बताया दूरदर्शी कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कोटा में छात्रावास निर्माण के फैसले को संसदीय सचिव रेखचंद जैन बताया दूरदर्शी कदम

Abhinesh Pandey February 27, 2023

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पत्र लिखकर सीएम बघेल का आभार माना

– हर साल बस्तर अंचल समेत छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थी जाते हैं कोचिंग लेने

जगदलपुर। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार माना है और कहा है कि उनका यह कदम बस्तर समेत राज्य के उन हजारों विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा जो हर साल राजस्थान के कोटा में नीट व ट्रिपल आइटी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए जाते हैं। ज्ञात हो कि छग के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से कोटा शहर में एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वहां छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जा सके। पत्र में कहा गया है कि हर साल बस्तर अंचल के सैकड़ों विद्यार्थी डाक्टर या इंजीनियर बनने की परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा जाते हैं। बच्चों का भविष्य गढ़ने के लिए उनके माता- पिता अपना सर्वस्व लगा देते हैं जिसका असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से बस्तर के हजारों परिवारों को आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। साथ ही, दिल्ली की तर्ज पर हॉस्टल का संचालन किए जाने से संबंधित विभाग में भी नौकरी के दरवाजे खुलेंगे। इससे बेरोजगार युवक- युवतियों का नियोजन सरकारी विभाग में होगा। श्री जैन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस प्रयास को दूरदर्शी तथा राज्य व बस्तर हित में उठाया गया बेहतरीन कदम बताया है।

**

*कोरोना काल में भी बघेल- जैन ने की थी मदद*

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में आए कोरोना की पहली लहर के दौरान भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल व संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने कोटा में फंसे बस्तर संभाग के सैकड़ों विद्यार्थियो को वहां से लाने में मदद की थी। तब श्री जैन ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कोटा बस भेजकर कोचिंग ले रहे बस्तर संभाग के विद्यार्थियों को लाने की मांग की थी। सीएम श्री बघेल ने मानवीय व संवेदनशील कदम उठाते न केवल बसों की व्यवस्था करवाई थी अपितु यहां से अधिकारियों को भेजने भी निर्देशित किया था। परिणामस्वरूप अप्रैल 2020 को कोटा राजस्थान से बस्तर के सैकड़ों विद्यार्थी सुरक्षित तरीके से अपने घरों तक पहुंचाए गए थे। बच्चों को कोटा से लाकर घरों तक सुरक्षित पंहुचाने में तब संसदीय सचिव श्री जैन ने सकारात्मक, लोक हितैषी व मार्मिक पहल की थी जिसे आज भी संबंधित परिवारों के साथ आम जन मानस के द्वारा याद किया जाता है।

Post navigation

Previous श्री धर्मनाथ जिनालय एवं जिनकुशलसूरि दादाबाड़ी में जन्म कल्याणक विधान संपन्न
Next 4 मार्च तक CBI रिमांड में रहेंगे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने सुनाया फैसला

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.