रायपुर। छत्तीसगढ श्रम कल्याण मंडल के सदस्य मनोज सिंह ठाकुर के प्रयास एवं पहल से श्रमिक वर्ग के संगठित व असंगठित क्षेत्र की महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कुशालपुर रायपुर में सिलाई कढ़ाई केंद्र का शुभारंभ दिनांक 17-12- 2022 दिन शनिवार को दोपहर 03:00 बजे ठाकुर अनिरुद्ध सिंह प्राथमिक शाला के सामने डे केयर भवन में संपन्न होने जा रहा है जिसमें खनिज विकास निगम के अध्यक्ष माननीय गिरीश देवांगन जी माननीय श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया जी श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद जी,सभी बोर्ड डायरेक्टर सदस्यगण तथा वार्ड पार्षद मन्नू यादव सहित सैकड़ों लाभार्थी महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहेंगे, श्री मनोज सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार की इस कल्याणकारी योजना के प्रारंभ होने से रायपुर दक्षिण पुरानी बस्ती कुशालपुर तथा आसपास के सैकड़ों श्रमिक परिवारों को काफी लाभ मिलेगा तथा उन्हें रोजगार प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।
