Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कार्यकर्ता- सहायिकाओं संग जमकर झूमे संसदीय सचिव रेखचंद जैन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कार्यकर्ता- सहायिकाओं संग जमकर झूमे संसदीय सचिव रेखचंद जैन

Abhinesh Pandey March 7, 2023

– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगाया जयकारा

– मानदेय बढ़ने को बताया कांग्रेस सरकार का होली गिफ्ट

जगदलपुर। मंगलवार दोपहर को यहां पुराने मंडी प्रांगण में जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन 40 दिन से अधिक समय से आंदोलनरत महिला एवं बाल विकास विभाग के हड़ताली कार्यकर्ताओं व सहयिकाओं के मध्य पहुंचे। उन्होने छत्तीसगढ़ राज्य के बजट में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी दी। एक दिन पहले जबसे बजट में उनके मानदेय बढाने की घोषणा की गई है, आंदोलन स्थल पर जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता- सहायिका जमकर नाच- गा रही हैं। आज दोपहर को जब विधायक श्री जैन पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इस मौके पर विधायक भी स्वयं को रोक नहीं पाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के साथ वे भी खूब थिरके। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को गुलाल लगाकर व मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का खूब जयकारा लगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका संघ की अध्यक्ष प्रेमबती नाग ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्री भूपेश बघेल ने जो सौगात दी है, उसे वे आजीवन नहीं भुला सकतीं। कार्यकर्ताओं ने दस हजारी बनाने के लिए सीएम का आभार माना। अनेक ने इसे सीएम व सरकार से प्राप्त होली गिफ्ट बताया। ज्ञात हो कि बजट में कार्यकर्ताओं का मानदेय 10000, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 7500 रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय 5000 रुपये करने की घोषणा की गई है। श्री जैन के साथ इस दौरान शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पानी, अवधेश झा आदि मौजूद थे।

Post navigation

Previous छालीवुड एक्ट्रेस सानिया कंबोज ने प्रदेशवासियों को होली पर्व कि बधाई एवं शुभकामनाएं दीं 
Next सहकारी बैंकों में एटीएम स्थापना एवं समितियों में गोदाम निर्माण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए: डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.