Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अब एक जन आंदोलन बन गया है: विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अब एक जन आंदोलन बन गया है: विजय शर्मा

Abhinesh Pandey February 6, 2023

*भाजपा जनता की आवाज बन रही है, हर जगह कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश*

*बैठकों में बन रही कार्ययोजना*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की आज हुई विभिन्न बैठकों की जानकारी देते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि भाजपा कोर ग्रुप के साथ, छत्तीसगढ़ बचाओ कांग्रेस भगाओ अभियान की टीम की एक बड़ी बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश भर के सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास के बाद का फीडबैक प्रस्तुत किया गया। लोकसभा प्रवास की तथ्यात्मक रिपोर्ट के साथ चर्चा हुई , सभी विधानसभा क्षेत्रों से यह बात पुष्ट हुई कि, पूरे प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट, अराजक और वादाखिलाफी करने वाली सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर आक्रोश है संभाग प्रभारियों और महामंत्रियों की बैठक भी हुई,जिसमे आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई व संभाग प्रभारियों ने अपने संभाग की विस्तृत जानकारी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव और महामंत्रियों की भी बैठक हुई। जिसमे आगे की रणनीति तय की गई।

प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कल सभी मोर्चों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक भी होगी ।मोर्चों की कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रहेंगे। समापन सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने बताया कि कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान अब जन आंदोलन बन गया है। इसमें लोगों की सहभागिता ने सुनिश्चित कर लिया है कि कांग्रेस सरकार के कुछ ही दिन शेष हैं ।
प्रधानमंत्री आवास के लिए हमें साढ़े 5 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं, जिन्हें पंजीकरण और स्वीकृति के बाद भी प्रधानमंत्री आवास नहीं मिले। शहरी क्षेत्रों में भी यही स्थिति है। भाजपा जनता की आवाज बन रही है। हर जगह कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जनता आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा के साथ खड़ी है।

विभिन्न बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव ,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री
शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर सहित वरिष्ठ नेता गण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous गांघी उद्यान में सेहत भी स्वाद भी हेल्दी आनंद मेला का आयोजन
Next कांग्रेस ने एलआईसी, स्टैट बैंक के सामने प्रदर्शन किया

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.