Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस ने पोस्टरबाजी कर निम्न स्तर की राजनीति का रिकॉर्ड बनाया – भाजपा*
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने पोस्टरबाजी कर निम्न स्तर की राजनीति का रिकॉर्ड बनाया – भाजपा*

Abhinesh Pandey January 1, 2023

 

*कांग्रेस सरकार आरक्षण रोकने हर पैंतरा अपना रही है – देवलाल ठाकुर*

 

रायपुर। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने राजभवन के प्रति अशिष्ट आचरण करते हुए पोस्टरबाजी करने की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने निम्न स्तर की राजनीति करने का रिकॉर्ड बनाया है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सवाल किया कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग, जिसमें ओबीसी की जनसंख्या की जानकारी है, उसे सरकार क्यों छुपा रही है? क्या उसमे ओबीसी की जो वास्तविक जनसंख्या है, उससे कम संख्या बताई है?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सवाल किया कि कांग्रेस सरकार क्या यह स्पष्ट करेगी कि उसने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 10 वर्ष पुरानी और बाकी लोगों की जनसंख्या अभी की ली है और इसे आरक्षण का आधार बनाया है?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने राजभवन को जवाब भेजने की बजाय रैली करना सुनिश्चित किया। इससे यह स्पष्ट समझा जा सकता है कि कांग्रेस आरक्षण के मामले में केवल और केवल और केवल राजनीति कर रही है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि राजभवन सचिवालय द्वारा पूछे गए कई सवालों के जवाब न देने के बावजूद मुख्यमंत्री ने जनता से झूठ क्यों बोला कि जवाब दे दिए गए।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब यह पूछा कि 58 फीसदी आरक्षण जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई है, आप उसे फिर से लागू करवाना चाहते हैं तो भूपेश बघेल सरकार ने हां क्यों नहीं कहा? उसके लिए 1 महीने का समय क्यों मांग लिया?

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज, अनुसूचित जाति समाज भी सरकार प्रायोजित कांग्रेस की तथाकथित महारैली को समर्थन नहीं कर रहे हैं। ऐसा क्यों? इसलिए कि सभी अच्छी तरह समझ रहे हैं कि आरक्षण विरोधी कांग्रेस सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी कर रही है। जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल की गरिमा के प्रतिकूल टिप्पणी कर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं तो यह स्पष्ट है कि उनके ही इशारे पर कांग्रेस स्तरहीन प्रपंच करते हुए जगह जगह पोस्टर लगा रही है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि आरक्षण पर सभी को बांटना और राजनीतिक रोटी सेकना, बेवजह के आरोप लगाना, फ्लेक्स लगाना, बैनर लगाना जनता का हित नहीं करेगा। जनता का हित चाहते हैं तो सरकार आरक्षण पर सही जानकारी दे एवं उसे लागू कराने में अपनी भूमिका निभाए।

Post navigation

Previous शहर में कई जगहों पल लगा पोस्टर चर्चा में…
Next भाजपा आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं होने दे रही-कांग्रेस

Related Stories

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

May 4, 2026
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026

Recent Posts

  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

You may have missed

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

May 4, 2026
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.