Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कश्यप ने पूछा : कांग्रेसी बताएं कि अभी उनका महामंत्री कौन है?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कश्यप ने पूछा : कांग्रेसी बताएं कि अभी उनका महामंत्री कौन है?

Abhinesh Pandey July 12, 2023

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि भाजपा की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अनावश्यक दखल देने और प्रदेश में भ्रम पैदा करने की नाकाम कोशिशों की प्रवृत्ति से कांग्रेस और प्रदेश सरकार के लोग बाज आ जाएँ। श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा की फिक्र में प्रलाप करने के बजाय कांग्रेस के लोग अपने सत्ता-संगठन में चल रहे घमासान से उबरने के रास्ते ढूंढ़ने में अपनी उर्जा लगाएं तो शायद यह कांग्रेस की राजनीतिक सेहत के लिए ज्यादा मुफीद होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के लोगों से अपना घर तो सम्हल नहीं रहा है, जहां अंतर्कलह की नित-नई पटकथाएँ लिखी जा रही हैं। सत्ता और संगठन की परस्पर प्रतिद्वंद्विता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा की गई संगठनात्मक नियुक्तियों का आदेश 24 घंटों के भीतर रद्दी की टोकरी में फेंक दिया गया हो, उस कांग्रेस के लोग भाजपा पर टीका-टिप्पणी करते शोभा नहीं देते। श्री कश्यप ने कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार को साफ-साफ यह नसीहत दी है कि शीशे के घर में रह कर दूसरों के घरों पर पत्थर मारने की भूल न करें, बल्कि इस सवाल का जवाब प्रदेश को दे कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश को रद्द कर दिया पर उसके स्थान पर प्रदेश कांग्रेस का संगठन महामंत्री जिसे नियुक्त किया है उसे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी नहीं मानते हैं। कांग्रेसी बताएं कि अभी उनका महामंत्री कौन है? अंतर्कलह के चलते अपने नेताओं को लूप लाइन डालना कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है और कांग्रेस अपनी इस प्रवृत्ति के तराजू पर भाजपा के राजनीतिक जनाधार व संगठन को तौलने का हास्यस्पद उपक्रम न करे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कश्यप ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस की पहचान है, नियति है। अब तो कांग्रेस के लोगों को अपने पद नाम के साथ कोष्ठक में अपने-अपने गुट के नेताओं के नाम भी लिख देना चाहिए। कांग्रेस की अंतर्कलह के चलते संगठन और सरकार के लोगों को अब यही करना बाकी रह गया है। श्री कश्यप ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में अपनी प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, घोटाले और छल-कपट की राजनीति के चलते कांग्रेस अपनी हार मैदान में उतरने से पहले ही मान चुकी है और इसी अधीरता में ही वह प्रलाप के बेसुरे राग अलाप रही है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कश्यप ने कहा कि जोड़-तोड़ करके अपने राजनीतिक वजूद बचाने की जद्दोजहद में अपने शासनकाल के आखिरी दिनों में टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री पद का झुनझुना थमा कर गुटीय कलह को साधने की जो नाकाम कोशिश की है, उसका नजारा तो नए-नए उपमुख्यमंत्री बने सिंहदेव ने कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति में नहीं रहने के अपने ऐलान से दिखा दिया है। आपसी अंतर्कलह से जूझती कांग्रेस न तो संगठनात्मक नियुक्तियां कर पा रही है, न झुनझुना थमाकर गुटीय प्रतिद्वंद्विता को थाम पा रही है। श्री कश्यप ने कटाक्ष किया कि संगठनात्मक और विचारात्मक दरिद्रता के दौर से गुजरती कांग्रेस के लोग भाजपा पर फिजूल टिप्पणियां करके अपनी जगहँसाई करा रहे हैं।

Post navigation

Previous भारतीय संस्कृति और छत्तीसगढ की परंपराओं का अद्भुत प्रदर्शन मैट्स यूनिवर्सिटी में…
Next सांसद दीपक बैज होगे नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.