रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को बेरला प्रवास पर रहेंगे। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला,एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बुधवार को बेरला में सभा स्थल, हेलीपैड का निरीक्षण किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने आमसभा स्थल में आमजनों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, छाया के लिए वाटर प्रूफ पंडाल, बैरिकेड्स, मंच, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

Advertisement
इस अवसर विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, जिपं सीईओ लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ.अनिल बाजपेयी, एसडीएम बेरला संदीप ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।


