Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय  में फिल्म निर्माण और अस्पताल प्रशासन पर विशेषज्ञता के साथ बी.ए.और बी.वोक.के नये पाठ्यक्रम की शुरुआत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय  में फिल्म निर्माण और अस्पताल प्रशासन पर विशेषज्ञता के साथ बी.ए.और बी.वोक.के नये पाठ्यक्रम की शुरुआत

Abhinesh Pandey August 28, 2022

नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के द्वारा B+ की मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय  है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय  है, जो वर्ष 2022 के NIRF रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट 101-150  विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। पिछले आठ वर्षों से कलिंगा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश में वैश्विक मापदंड के अनुरूप उच्च गुणवत्तापूर्ण, बहु-विषयक और अनुसंधानपरक शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी केन्द्रित शिक्षा प्रदान की जाती है। भविष्य में रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय  अपने विद्यार्थियों  के लिए बदलते भारत की आवश्यकताओं के अनुरूप नये-नये पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। इसी कड़ी में कलिंगा विश्वविद्यालय  के द्वारा इस शैक्षणिक सत्र से ‘‘बी .ए. इन फिल्म मेकिंग” और ‘‘बी. वोक (अस्पताल प्रशासन)’’ की शुरूआत की जा रही है। आज के समय में इन दोनों कार्यक्रमों की बहुत अधिक मांग  है और इनकी डिग्री प्राप्त करने के बाद रोजगार प्राप्त करने की अपार संभावना है।

विदित हो कि वर्तमान समय में फिल्म उद्योग में पारंगत लोगों की बहुत कमी है। आम आदमी के लिए फिल्म उद्योग में कैरियर बनाना अभी भी एक सपना है। इस खाई को पाटने के लिए और पुलों के निर्माण की जरूरत है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए  कलिंगा विश्वविद्यालय नीरा एडुकॉम के सहयोग से फिल्म निर्माण में स्नातक पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। कलिंगा विश्वविद्यालय  के नालेज पार्टनर नीरा एडूकॉम प्रा.लिमिटेड, जो छत्तीसगढ़ में पेशेवर फिल्म निर्माताओं का एक मंच है और जो प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित करता है। फिल्म निर्माताओं और प्राध्यापकों के संयुक्त समूह के द्वारा  इसका पाठ्यक्रम डिजाइन विकसित किया गया हैं। ये पाठ्यक्रम वैश्विक फिल्म निर्माण परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं।उनके माध्यम से विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का कार्य करेगी।जिससे प्रतिभावान युवाओं को उच्च शिक्षा के माध्यम से विशेषज्ञ और अनुभवी विद्वानों के माध्यम से फिल्म निर्माण का गुर सिखाया जाएगा।जिससे विद्यार्थी पढाई और प्रशिक्षण के उपरांत  फिल्म उद्योग से संबंधित असीम क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने एवं स्वयं को स्थापित करने में सफल होंगे।

इसी श्रृंखला में कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा इस शैक्षणिक सत्र को शुरू होने वाला दूसरा कार्यक्रम बी. वोक. है। जिसे विरोहन संस्था की मदद से चलाया जाएगा। विरोहन एक अग्रणी एडूटेक हेल्थकेयर समाधान प्रदान करने वाली संस्था है। इस कार्यक्रम के लिए पाठ्य सामग्री को एम्स के डॉक्टरों सहित देश के कुछ प्रमुख डॉक्टरों के द्वारा डिजाइन किया गया है। इस पाठ्यक्रम में अनुभवी मेडिकल प्रोफेशनल के सहयोग से  मिश्रित प्रणाली से शिक्षा माध्यम प्रदान की जाएगी।इस पाठ्यक्रम के तहत विद्यार्थी मोबाइल एप्लिकेशन और माई क्लासरुम किट के माध्यम से पढ़़ाई कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से भी समस्त पाठ्यसामग्री का लाभ ले सकते हैं। लेकिन छात्र के प्रदर्शन को रीयलटाइम (यानी कक्षा में) में ट्रैक किया जाएगा। लगभग 90 प्रतिशत प्लेसमेंट दर, 100 प्रतिशत इंटर्नशिप और लगभग 7 प्रतिशत से कम ड्रॉपआउट के परिणाम के साथ लगभग 10 शहरों के छात्र इस कोर्स का हिस्सा रहे हैं। इस कोर्स के पूर्ण होने के बाद छात्रों को रिज्यूम सपोर्ट, मॉक इंटरव्यू, सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग, इंडस्ट्री एक्सपर्ट सेशन, दिशा साथी, प्रोफाइल बिल्डिंग के साथ प्लेसमेंट के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। इस प्रकार, जो विद्यार्थी फिल्म निर्माण या बी वोक सीखने को अवसर की और अस्पताल प्रशासन में   राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय  की डिग्री अर्जित करना चाहते है अब वह विश्वविद्यालय  में अपना नामांकन करा सकते हैं।

Post navigation

Previous गृह मंत्री अमित शाह का बयान गैरजिम्मेदाराना और भाजपा की स्वार्थी मानसिकता -कांग्रेस
Next युवा कांग्रेस द्वारा राजधानी रायपुर में अनोखे तरीके से “मोदी की महंगाई झांकी” निकाली गई

Related Stories

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना की

You may have missed

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026
संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.