Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलिंगा विश्वविद्यालय ने सभी स्टाफ के लिए ओम मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया
  • latest
  • Popular
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय ने सभी स्टाफ के लिए ओम मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया

Abhinesh Pandey January 16, 2023

 

Kalinga University organized Om Meditation Session for all its staff members

रायपुर, समय रथ।

कलिंगा विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण विभाग ने योग विभाग, विज्ञान संकाय के सहयोग से शनिवार को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय सभागार में सभी स्टाफ के लिए ओम मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया।

ओम मंदिर शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान, रायपुर के द्वारका भाईजी और अंजना दीदी सत्र के लिए प्रमुख वक्ता थे। कार्यक्रम की शुरूआत पारम्परिक दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर श्रीधर ने अंजना दीदी का स्वागत किया। डॉ. आशा अंभईकर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने द्वारका भाईजी का स्वागत किया।

द्वारका भाईजी ने अपने संबोधन में श्रोताओं को बताया कि लाभ का अनुभव करने के लिए 5-10 मिनट के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम ॐ मंत्र का अभ्यास करना चाहिए। यह तुरंत मन की शांति लाता है और लोग शांति की अनुभूति करते हैं।

अंजना दीदी ने अपने संबोधन में शिक्षकों को ॐ उच्चारण की शक्ति के बारे में बताया जो कि एक ब्रह्मास्त्र है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ओम सर्वशक्तिमान से मिलने का आधार है। ॐ इस जगत् के कल्याण का आधार है। ॐ ईश्वरीय प्रेम का आधार है। ओम सभी समस्याओं का समाधान लाता है। ॐ मनोबल और एकाग्रता बढ़ाने का आधार है। यह सकारात्मक ऊर्जा का आधार है। ॐ की ध्वनि से शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। ॐ का अर्थ ही है परमात्मा और आत्मा का मिलन। सभी मंत्रों की शुरुआत ॐ के मंत्र के जाप से होती है। यह हमारे चारों ओर एक आभामंडल बनाता है जो हमें नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। उन्होंने ओम ध्यान का लाइव प्रदर्शन किया और सभी सदस्यों ने लाभ का अनुभव किया। सभागार खचाखच भरा हुआ था।

डॉ. आर श्रीधर, कुलपति और डॉ. आशा अंभाईकर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। धन्यवाद ज्ञापन डीन मैनेजमेंट एंड कॉमर्स डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम हाइब्रिड मोड पर आयोजित किया गया और बड़ी संख्या में प्रतिभागी ऑनलाइन सत्र में भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पारोमिता बनर्जी, सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव, डीन एप्लाईड साइंस, डॉ. शिल्पी भट्टाचार्य, डीन आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज और सभी डीन एवं विभागाध्यक्ष सहित सदस्य उपस्थित थे। हॉल को फैशन डिजाइनिंग की फैकल्टी डॉ स्मिता प्रेमानंद ने सजाया था। इस अवसर पर ओम मंडली शिव शक्ति अवतार सेवा संस्थान रायपुर के श्री तुमेश्वर साहू एवं डॉ. धनंजय जैन कार्यक्रम प्रभारी एवं योग विभाग के सहायक प्राध्यापक उपस्थित थे।

Post navigation

Previous श्री राम सखा गुहा निषाद राज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन
Next युवा कांग्रेस विधान सभा पंडरिया की समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता सम्मान समारोह

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.