Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा  “कैरियर ओपोरच्यूनिटी इन स्टार्टअप्स एंड इंटर्नशिप “विषय पर निःशुल्क सेमिनार
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा  “कैरियर ओपोरच्यूनिटी इन स्टार्टअप्स एंड इंटर्नशिप “विषय पर निःशुल्क सेमिनार

Abhinesh Pandey April 12, 2022

 

 “कैरियर ओपोरच्यूनिटी इन स्टार्टअप्स एंड इंटर्नशिप “विषय पर निःशुल्क सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है,  इस आयोजन में स्कूल/कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक के साथ-साथ अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थी सम्मिलित होंगे

रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में उत्कृष्ट 151-200 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नवोन्मेष को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण, बहु-विषयक अनुसंधान केंद्रित शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाता है। जिससे उनमें नेतृत्वशक्ति के विकास होने के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित हो सके।

विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए रोजगार की संभावनाओं और स्टार्टअप पर मार्गदर्शन के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा 16 अप्रैल 2022 को स्कूल और कॉलेज के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक निःशुल्क सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। उक्त संगोष्ठी में स्कूल और कॉलेज के शिक्षक और प्राचार्यं के साथ विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त रोजगार प्राप्त करने के विभिन्न अवसर एवं स्टार्टअप से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त करने के इच्छुक लोग इस संगोष्ठी में सम्मिलित हो सकते हैं। “कैरियर ओपोरच्यूनिटी इन स्टार्टअप्स एंड इंटर्नशिप” विषय पर आधारित उक्त संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रुप में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर उपस्थित रहेंगे। डॉ. आर. श्रीधर भारत के प्रतिष्ठित शिक्षाविद हैं, जो पूर्व में कौशल विकास मंत्रालय (भारत सरकार) एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के मास्टर ट्रेनर के रुप में कार्य कर चुके हैं। वह देश के जाने माने शिक्षण संस्थानों, मीडिया एवं संस्थानों में प्रेरक व्यक्तित्व के रुप में मुख्य वक्ता के रुप में आमंत्रित किए जाते रहे हैं।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में व्यवसाय, वित्त और प्रबंधन में विभिन्न विषयों का उचित अध्ययन करने से एक मजबूत सैद्धांतिक नींव का निर्माण होता है। जिसके माध्यम से  विद्यार्थियों में उद्यमिता के क्षेत्र में  विशेषज्ञता का निर्माण होगा। उक्त संगोष्ठी में विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उपस्थितजनों के समक्ष वर्तमान समय में रोजगार की संभावनाएं, चुनौतियां, कार्ययोजना और उसके लाभों पर विस्तृत जानकारी मुख्य वक्ता के द्वारा दी जाएगी। जो समस्त प्रतिभागियों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में प्राचार्यों, शिक्षकों एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इस संगोष्ठी में सम्मिलित होने की अपील की है।

Post navigation

Previous कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल…
Next बढ़े बिजली के दाम, घरेलू व कमर्शियल हुआ  महंगा

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.