Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा पर्यावरण के लिए जीवन शैली और युवा संसद के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा पर्यावरण के लिए जीवन शैली और युवा संसद के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता

Abhinesh Pandey May 19, 2023

रायपुर।

कलिंगा विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड, छत्तीसगढ़, द्वारा पर्यावरण के लिए जीवन शैली और युवा संसद के लिए एक वाद विवाद प्रतियोगिता / समूह चर्चा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के प्रतिभागियों ने इसमें प्रतिभाग लिया और सतत विकास के लिए व्यक्तिगत स्तर पर जीवन शैली में बदलाव के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किये । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ. अनिता सावंत, सीईसीबी की वरिष्ठ वैज्ञानिक और कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी जीवन शैली को बदलने और आज कम अपशिष्ट पैदा करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य की पीढियां हमारी निंदा न करें । हमें अधिक पर्यावरण के अनुकूल होने के लिए अपनी जीवन शैली को बदलने की सख्त जरूरत है ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उद्घाटन सत्र के दौरान कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर श्रीधर ने सभी से प्रकृति को बचाने का आग्रह किया । श्री अनंत कुमार सांवत जन सम्पर्क अधिकारी (सीईसीबी) ने इस बात पर जोर दिया कि छोटे छोटे कदम उठाकर बङा बदलाव लाया जा सकता है । उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग ही बदलाव के वाहक बन सकते हैं युवाओं के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है। उन्होंने सभी को जहां तक संभव हो सके प्लास्टिक पालीथीन के उपयोग करने से बचने और कचड़े को जलाने से रोकने के लिए प्रोत्साहित किया एवं अपशिष्ट निपटान के लिए नयी प्रोद्योगिकियों को विकसित करने के लिए युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित किया ।

सभी विद्यार्थियों और श्रोताओं ने प्रकृति के संरक्षण और पृथ्वी माता को स्वस्थ रखने के लिए एक स्थायी दृष्टिकोण के लिए अपनी आदतों को बदलने का संकल्प लिया । कलिंगा विश्वविद्यालय, अमेटी विश्वविद्यालय, आई आई आई टी नया रायपुर, पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग और महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय के छात्रों ने वाद विवाद और सामुहिक संवाद में हिस्सा लिया। इस आयोजन से चुने गए दस सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी आई आई टी धनबाद (पूर्वी क्षेत्र) में होने वाली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे और साथ ही अपने ज्ञान को अद्यतन करेंगे । विद्यार्थियों ने भोजन, खरीददारी, ऊर्जा, परिवहन, जल, अपशिस्ट और प्रकृति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में प्राणी विज्ञान के प्रमुख डॉ. मनोज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी प्रतिभागियों कलिंगा विश्वविद्यालय के प्रबंधन, और सीईसीबी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जूलॉजी विभाग के डॉ. अजय कुमार हरित और डॉ. सोहिनी भट्टाचार्य द्वारा की गयी । वाद-विवाद प्रतियोगिता का संचालन सुश्री अभिस्मिता राय और डॉ. अभिजीता नंदा द्वारा की गयी ।

कार्यक्रम में श्रीमती जैस्मीन जोशी (छात्र कल्याण अधिष्ठाता), डॉ. सुष्मा दुबे (ऑफिशिएट डीन ऑफ लाइफ साइंस), डॉ. अभिषेक कुमार पांडे, डॉ फैज़ बक्स, डॉ. परोमिता बनर्जी, सुश्री उर्वशी शर्मा, सुश्री चैत्रमायी प्रधान और श्रीमती प्रिया पाल उपस्थित थीं । छत्तीसगढ़ के विभिन्न संस्थाओं से साठ से ज्यादा प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

Tags: CECB Kalinga University कलिंगा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड सीईसीबी

Post navigation

Previous पैदल मार्च कर पूर्व मंत्री ने बिजली की समस्या को लेकर सौपा ज्ञापन ….बिजली बिल हाफ की जगह भूपेश सरकार ने बिजली सप्लाई कर दी हाफ-अमर अग्रवाल
Next सीजी पीएससी 2021 के परिणाम मे अनियमितता की शिकायत की जांच की मांग,आप ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन

Related Stories

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

You may have missed

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

August 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.