Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कमल विहार में लॉच की जाएगी 3 बीएचके एलआईजी फ्लैट्स
  • छत्तीसगढ़

कमल विहार में लॉच की जाएगी 3 बीएचके एलआईजी फ्लैट्स

Abhinesh Pandey January 11, 2022

????????????????????????????????????

 

00 इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के ईडब्लूएस फ्लैट्स में 91 हजार की सब्सिड़ी का होगा समायोजन
00 डेढ़ माह में 17 करोड़ की संपत्ति बिकी
रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण अपनी कमल विहार योजना में अफोर्डेबल हॉऊसिंग के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं के साथ शीघ्र ही एक 3बीएचके फ्लैट्स के 1120 फ्लैट्स की एक नई स्कीम लांच करेगा। वहीं इन्द्रप्रस्थ रायपुरा योजना के ईडब्लूएस फ्लैट्स के रजिस्ट्री के पहले आवंटितियों को सब्सिड़ी के 91 हजार रुपए का समायोजन करने की स्वीकृति प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में आज दी गई। बैठक में बताया गया कि प्राधिकरण ने 25 नवंबर से कुल 17 करोड़ रुपए की संपत्ति विक्रय की है। संचालक मंडल की बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने की तथा प्रस्ताव मंडल के सदस्य सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने प्रस्तुत किया।
बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव में यह जानकारी दी की कमल विहार योजना के सेक्टर 12 व 13 में क्रमश: 832 व 288 फ्लैट्स अफोर्डेबल हॉऊसिंग के अंतर्गत तैयार किए जाएंगे। आठ मंजिलीय फ्लैट्स में हर फ्लैट का बिल्टअप एरिया 812 वर्गफुट होगा। कव्हर्ड पार्किंग वाले इस 1120 फ्लैट्स पूर्ण रुप से बॉऊन्ड्री से संरक्षित कैम्पस में होगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं के अतंर्गत भूमिगत नालियां, हाईड्रोन्यूमेटिक तकनीक से जल वितरण,भूमिगत केबल, दो लिफ्ट, कव्हर्ड तथा खुली पार्किंग, उद्यान, खुली जिम, अग्निशमन उपकरण, 25 मीटर का कांक्रीट ड्रॉईव्हवे के साथ ही कम्युनिटी हॉल भी दिया जाएगा। फ्लैट्स की कीमत 19 लाख रुपए निर्धारित की गई है जो निविदा के माध्यम से विक्रय किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

संचालक मंडल ने इन्द्रप्रस्थ रायपुरा में ईडब्लूएस आवंटितियों को 91 हजार रुपए की सबसिडी रजिस्ट्री के पहले उनकी अंतिम किश्त में समायोजन किए जाने को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान करते हुए आवंटितियों को एक बड़ी राहत दी है। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ के समक्ष आवंटितियों की लगातार मांग के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसमें ईडब्लूएस फ्लैट्स में केन्द्र सरकार व्दारा दी जाने वाली सबसिड़ी में 1.50 लाख रुपए की राशि दी जानी है जिसमें वर्तमान में उपलब्ध कराई गई 91 हजार रुपए की सबसिड़ी राशि का समायोजन कर आवंटितियों की रजिस्ट्री कर उन्हें फ्लैट का कब्जा दिया जाएगा।
बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि प्राधिकरण की संपत्तियों के विक्रय में काफी तेजी आई है। 25 नवंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच मात्र 46 दिनों में ही लगभग 17 करोड़ रुपए की संपत्ति विक्रय हुई है। इसी प्रकार विवेकानंद आश्रम स्थित पुराने कॉम्पलेक्स की दुकानें भी लगभग 7 करोड़ रुपए में बिकी है।

संचालक मंडल की बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी, उपाध्यक्षव्दय श्री सूर्यमणी मिश्रा व श्री शिव सिंह ठाकुर, अशासकीय संचालक सदस्य श्री राजेन्द्र पप्पू बंजारे, श्रीमती ममता रॉय, हिरेन्द्र देवांगन, श्री मुकेश साहू, शासकीय सदस्यों में आवास एवं पर्यावरण विभाग के उप सचिव श्री सी. तिर्की, नगर तथा ग्राम निवेश छत्तीसगढ़ के अपर संचालक श्री संदीप बागड़े, नगर पालिक निगम रायपुर के उपायुक्त श्री लोकेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी से अधीक्षण अभियंता श्री मनोज वर्मा तथा लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता सीमा दीवान उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous कांग्रेस ने जारी किया 3 साल में दिये नौकरियों का ब्योरा
Next मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में सघन भ्रमण के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल

Related Stories

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या रजवाड़े की बेटी के सुरक्षित भविष्य की बनी मजबूत नींव

You may have missed

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशभर में मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार और क्लब 4 सितंबर को रहेंगे बंद

September 2, 2026
विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला

September 2, 2026
विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विवेक गर्ग को मिली एफएडीए स्टेट चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

September 2, 2026
700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

September 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.